YouTube

Saturday, 1 October 2016

भाद्रपद की शुक्ल तृतीया - हरितालिका

भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र होता है | इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है | इस व्रत को कुमारी तथा सौभाग्यवती स्त्रियाँ ही करती है | इस व्रत को करनेवाली स्त्रियाँ पार्वती के समान सुखपूर्वक पतिरमण करके स्वर्ग को जाती है |
इस दिन स्त्रियाँ को निराहार रहकर, शाम के समय स्नान करके तथा शुद्ध वस्त्र धारण कर पार्वती तथा शिव की मिट्टी के प्रतिमा बनाकर पूजन की समय पूजा करनी चाहिए | इस दिन घर पर ही सुबह, दोपहर और शाम की पूजा करनी चाहिए | शाम को स्नान कर के विशेष पूजा के बाद व्रत खोला जाता है |

सुहाग की पिटारी में सुहाग की साडी वस्तुएँ रखकर पार्वती को चढ़ानी चाहिए तथा शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है | पूजा के बाद यह सुहाग समग्री किसी ब्राम्हणी तथा धोती और अंगोछा ब्राम्हण को देकर तेरह प्रकार के मीठे व्यंजन सजाकर रुपयों सहित अपनी सास को देकर आशीर्वाद प्राप्त करें | इस प्रकार शिव-पार्वती का पूजन करने के बाद कथा सुननी चाहिए | इस तरह व्रत करने से स्त्रियों की सौभाग्य प्राप्त होता है |


Please visit and read my articles and if possible share with atleast one needy person accordingly


Joker is back

१...

राकेश (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब मैं आज दस बजे उठा हूं तब से मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टर- बेटा जल्दी उठा करो, क्योंकि सारी ऑक्सीजन तो बाबा रामदेव और उसके चेले खींच लेते हैं।


-------------------------------------------------------------------------------------------------------------


२...

डॉक्टर- इस दवा को एक हफ्ते में पूरा करो और बाद में आकर मिलो।

मरीज- ठीक है डॉक्टर एक हफ्ते के बाद..

डॉक्टर - दवा खत्म हुई क्या?

मरीज- नही डॉक्टर डॉक्टर- क्यों नही?

मरीज - उसमें लिखा था कि, बोतल को हमेशा बंद रखो।


----------------------------------------------------------------------------------------------------------


३...

डॉक्टर (अफसोस जताते हुए)- अगर एक घंटे पहले आप इन्हें यहां ले आते तो इनकी जान बच जाती।

रमेश- अभी आधे घंटे पहले तो इनका एक्सीडेंट हुआ था।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------


४...


एक आदमी डॉक्टर के पास गया और बोला…डॉक्टर साहब मुझे कुछ प्रॉब्लम है.

डॉक्टर ने चेकअप किया और बोला…आप शराब छोड़ दो या फिर लड़की.

आदमी : ठीक है शराब छोड़ दूंगा.

डॉक्टर : लड़की क्यों नहीं?

आदमी : शराब तो बुढ़ापे में भी पी लूंगा.


------------------------------------------------------------------------------------------------------


५...

एक साहब का गला बैठ गया बहुत कोशिश की पर आराम नहीं मिला।

रात के 2 बजे अपनी बीवी से बोले- कुछ समझ में नहीं आ रहा है क्या करूं?

बीवी बोली- इसमें शर्माने की क्या बात है, सामने ही तो डॉक्टर का घर है, चले जाओ।

साहब बोले- रात के 2 बजे किसी के घर जाते हुए अच्छा नहीं लगता है।

बीवी बोली- डॉक्टर का तो फर्ज यही है। वे कभी भी मरीज को देख सकते हैं, इस बात की उन्हें शपथ दिलाई जाती है।

घबराते-घबराते वे सामने वाले अपार्टमेन्ट में पहुंचे दरवाजा खटखटाया अन्दर से डॉक्टर की बीवी ने पूछा- कौन है ?

साहब (गला बैठी हुई आवाज में)- मैं हूं। आपका पड़ोसी डॉक्टर साहब हैं? अन्दर से आवाज आयी नहीं हैं, आ जाओ.. !!!


-----------------------------------------------------------------------------------------------------


६...

डॉक्टर -तुम्हारे तीन दांत एक साथ कैसे टूट गए?

पति -पत्‍‌नी ने हलवा बनाया था, इतना कड़क था कि खाते समय टूट गए!

डॉक्टर-तो तुमने हलवा खाने से मना क्यों नहीं कर दिया?

पति -फिर तो पूरे 32 के 32 नहीं टूट जाते!!


--------------------------------------------------------------------------------------------------------


७...

बीवी : तुम्हारे दिमाग में गोबर भरा हुआ हैं.

पति (मुस्कराते हुए) : ओह तो इतने देर से खा क्यों रही हो?


-------------------------------------------------------------------------------------------------------


८...

मरीज- डॉक्टर साहब मेरा पेट दर्द हो रहा है।

डॉक्टर- क्या खाया था?

मरीज- नारियल छिलके सहित।


-----------------------------------------------------------------------------------------------------


९...

डॉक्टर आधी रात को उठा और पत्नी से बोला- मैं हॉस्पिटल जा रहा हूं.. फोन आया है इमरजेंसी है।

पत्नी- किसी को तो अपनी मौत मरने दो।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


१०...

आदमी: भगवान जब मैं मरने को आऊंगा तब मुझे पांच मिनट देना।

भगवान: क्यों?

आदमी: मोबाइल फॉर्मेट करने के लिए, वरना मरने के बाद लग जायेगी इज़्ज़त की वाट।




Joker is back






१...

मां :देख जरा पड़ोसी की लड़की, हर साल फर्स्‍ट डि‍वीजन लाती है. और तू निकम्मा फेल हो गया.

बेटा : अरे मां, तुम समझती नहीं हो मां, उसी को देख-देख कर तो मैं फेल हो गया हूं.


--------------------------------------------------------------------------------------------------------


२...

डॉक्टर- आपकी एक किडनी फेल हो गयी है..

रामू- पहले तो बहुत रोया फिर आंसू पोछते हुए बोला कितने नंबर से।


------------------------------------------------------------------------------------------------------


३...

एक आदमी तेजी से डॉक्टर के केबिन में घुसा और बोला - डॉक्टर साहब, मेरी बीवी ने पेट्रोल पी लिया है और अब वह पूरे घर में दौड़ लगा रही है!

डॉक्टर - घबराओ मत, जब पेट्रोल खत्म हो जायेगा तो खुद-ब-खुद रुक जाएगी।


------------------------------------------------------------------------------------------------------


४...


डॉक्टर - आपके चेहरे के कुछ एक्सरे लेने होंगे!

महिला- एक्सरे क्या होता है?

डॉक्टर - फोटो खींचने जैसी प्रक्रिया होती है!

महिला - दो मिनट रुकिए! मैं जरा मेकअप ठीक कर लूं!!


-------------------------------------------------------------------------------------------------------


५...


एक मोटी औरत डॉक्टर के पास गई और बोली- डॉक्टर आपने तो कहा था कि गेम्स खेलने से मोटापा कम होता है पर मेरा तो बिल्कुल कम नहीं हुआ।

डॉक्टर- कौन सा खेल खेलती हो?

मोटी औरत- चिडि़या उड़, तोता उड़..


-----------------------------------------------------------------------------------------------------


६---


डॉक्टर ने एक पागल से पूछा- तुम छत से क्यों लटक रहे हो?

पागल- मैं एक बल्ब हूं।

डॉक्टर- तुम जल क्यों नही रहे?

पागल- अभी लाइट गयी हुई है।


------------------------------------------------------------------------------------------------------


७---


एक बार एक साधु भगवान से प्रार्थना कर रहा था, हे भगवान, यह संसार कितना दुखी है, कितने कष्ट हैं इसे, तुम मुझे इस संसार के सारे कष्ट दे दो। तुम चाहे मुझे दुखी कर दो लेकिन इस संसार को सुखी कर दो।

साधु की प्रार्थना वहाँ से गुज़र रहे एक आदमी ने सुनी और साधु से बोला, अगर तुम्हें सच में दुःख चाहिए तो भगवान से दुःख मत मांगो बल्कि जल्दी से शादी कर लो, फिर भगवान से कभी दुःख नहीं माँगना पड़ेगा।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


८---

डॉक्टर ने खांसी के एक मरीज को मोशन लगने की दवा दे दी।

कंपाउंडर- आपने मोशन की दवाई क्यों दी?

डॉक्टर- अब वो खांसने से पहले सौ बार सोचेगा।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


९---

वर्ल्ड कप फीवर पत्नी: पूरा दिन क्रिकेट, क्रिकेट…!

मैं घर छोड़ के जा रही हूँ!

पति: पहली बार कदमो का बेहेतरीन इस्तेमाल!


----------------------------------------------------------------------------------------------------


१०---

एक महिला ने डॉक्टर को फोन किया- डॉक्टर साहब मेरे बच्चे को करंट लग गया है मैं क्या करूं?

डॉक्टर- पहले तो आप भगवान का शुक्रिया अदा करो की आपके घर लाइट आ रही है।


--------------------------------------------------------------------------------------------------

Joker is back

१...


जो और वो दोनो बेस्ट फ्रेंड थे.

एक दिन जो ने एक डरावनी फिल्म देखी और मर गया.

क्यों?

क्योंकि. जो डर गया वो मर गया।


---------------------------------------------------------------------


२...


डॉक्टर- तुम कौन-सा साबुन इस्तेमाल करते हो?

मरीज- बजरंग का साबुन।

डॉक्टर- पेस्ट?

मरीज- बजरंग का पेस्ट?

डॉक्टर- शैम्पू

मरीज- बजरंग का शैम्पू?

डॉक्टर- ये बजरंग कहां की कंपनी है?

मरीज- बजरंग मेरा रूम मेट है।


--------------------------------------------------------------------


३...

एक बार एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी होकर रामू अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे पूछा, यह चोट तुम्हे कैसे लगी?

रामू- ओ जी एक औरत ने मेरे ऊपर गाडी चढ़ा दी।

डॉक्टर- अरे जब तुम्हे दिख रहा था की एक औरत कार चला रही है तो तुम्हें तो पहले ही सड़क से दूर चलना चाहिए था।

रामू- सड़क, कैसी सड़क साहब, मैं तो अपनी दुकान के अन्दर बैठा था।


--------------------------------------------------------------------------


४...


डॉक्टर (शर्मा जी से)- आपका और आपकी पत्नी का ब्लडग्रुप एक ही है?

शर्मा जी- होगा, जरूर होगा 25 साल से मेरा खून जो पी रही है..


--------------------------------------------------------------------------


५...


नरेश अपनी बीवी को मार रहा था..

एक आदमी ने पूछा क्यों मार रहे हो?

नरेश- डॉक्टर ने कहा है, इसको दवाई कूट कर देनी है।


---------------------------------------------------------------------------


६...


एक सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला लड़का - मेरे साथ चलोगी ?

लड़की – कहां ?

लड़का – जहां तुम कहो.

लड़की – अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं.

लड़का – लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता.


-----------------------------------------------------------------------


७...


किसी अस्पताल में एक मरीज और नर्स..

मरीज- पानी चाहिए

नर्स - प्यास लगी है क्या?

मरीज (चिढ़ कर ) - नहीं गला चेक करना है कहीं लीक तो नहीं कर रहा है!!!


-------------------------------------------------------------------------


८...

दारु और सिगरेट पीने वाला इंसान कभी मतलबी नहीं होता ।

क्योंकि जिसे अपने शरीर से ही मतलब नहीं, वो भला किसी के बारे में कैसे बुरा सोच सकता है ...


------------------------------------------------------------------------


९...


डॉक्टर- कैसे आना हुआ?

मरीज- डॉक्टर साहब, तबियत ठीक नही है, पेट में बहुत दर्द हो रहा है।

डॉक्टर- शराब पीते हो?

मरीज- हां, पर छोटा पैग ही बनाना।


-------------------------------------------------------------------------


१०...


मरीज (डॉक्टर से)- मैं एक महीने से रोज 50 रुपये की दवा ले रहा हूं पर कोई फायदा नही हुआ।

डॉक्टर- कोई बात नही कल से मैं तुम्हें 40 रुपये की दवा दूंगा, 10 रुपये का फायदा होगा।


-------------------------------------------------------------------------------





Joker is back

एक अधेड़ व्यक्ति डॉक्टर के पास गयाऔर बोला, "मेरे बाल गिर रहे है इसके लिए कुछ दीजिए।"

डॉक्टर ने उसे एक खाली डिब्बा दे दिया।


----------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिनों की मेहमान है, आई एम सो सॉरी..

वर्मा जी- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब निकल जाएंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे।


----------------------------------------------------------------------------------------


मुकेश (डॉक्टर से)- साहब, मुझे एक समस्या है?

डॉक्टर- क्या?

मुकेश- बात करते वक्त आदमी दिखायी नही देता।

डॉक्टर- ऐसा कब होता है? मुकेश- फोन करते वक्त!!


----------------------------------------------------------------------------------------


रमेश और सुरेश अपने दोस्त को बेहोशी ही हालत में उठाकर डॉक्टर के पास ले गए..

डॉक्टर- क्या हुआ है इन्हें?

रमेश- कुछ नहीं डॉक्टर साहब..फेसबुक का मरीज है, पिछले 4 दिन से नेट नहीं चल रहा।


--------------------------------------------------------------------------------------


बेटा- मां, क्या तुम पहले सर्कस में काम करती थी?

मां- नहीं तो, क्यों?

बेटा- तो फिर सभी लोग ऐसा क्यों कहते हैं कि तुम पापा को उंगलियों पर नचाती हो?


----------------------------------------------------------------------------------------


एक लड़के को खासी हो गयी

उसके दादाजी ने कहा एक पेग लेले खासी चली जएगी

लड़के ने कहा दारू से खासी जाती हे क्या

तो उसके दादाजी ने कहा दारू से 100 बीघा जमींन चली गयी और तू खासी की बात करता है।


--------------------------------------------------------------------------------------


मुकेश- ओए, तू तो डॉक्टर के पास जाने वाला था, क्या हुआ?

राकेश- यार कल जाऊंगा, आज थोड़ी तबीयत खराब है।


--------------------------------------------------------------------------------------


एक डॉक्टर और एमबीए मर जाते हैं।

यमराज- डॉक्टर को 11 और एमबीए को 9 साल नरक की सजा।

डॉक्टर- मुझे 2 साल ज्यादा क्यों?

यमराज- ये एमबीए करके नरक भोग चुका है।


--------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर - स्वस्थ रहने के लिए आप रोज एक्सरसाइज किया करो।

मरीज- डॉक्टर साहब मैं रोज फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस खेलता हूं।

डॉक्टर- तुम रोज कितनी देर खेलते हो।

मरीज- जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नही हो जाती।


----------------------------------------------------------------------------------


क्लास में नैतिक शिक्षा के पाठ के दौरान बच्चों को चोरी करना बुरी बात है यह समझाने के बाद टीचर ने पूछा- अच्छा बताओ, यदि मैं किसी आदमी की जेब से उसे बताए बिना रुपये निकाल लेती हूं तो मैं क्या कहलाऊंगी?

एक बच्चे ने हाथ उठाकर बताया- उस आदमी की पत्नी!!!


---------------------------------------------------------------------------------


टीचर-तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो

संता-हां

टीचर-अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता???

संता-मरा हुआ परिंदा.


----------------------------------------------------------------------------------------





Joker is back






सुरेश (मुकेश से)- यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखते हैं जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं?

मुकेश (सुरेश से )- वो लिखता है- मैंने तो लूट लिया, तू भी लूट ले..!!!


-----------------------------------------------------------------------------------------------


अध्यापक- चिंटू, बताओ बादल काले क्यों होते हैं।

चिंटू- कुछ देर सोचते हुए , अरे अगर बादल रोज धूप में खुले घूमेंगे तो वो काले तो हो ही जाएंगे।


-----------------------------------------------------------------------------------------------


मोती लाल सेठ अपने मोटापे की वजह से तंग आकर डॉक्टर के पास गया।

सेठ - डॉक्टर साहब इस मोटे पेट का कुछ करो।

डॉक्टर- इसका तो सिर्फ एक ही इलाज है।

सेठ - वो क्या डॉक्टर साहब? डॉक्टर- तुम रोज सुबह दो ही रोटियां खाया करो।

सेठ - पर यह दो रोटियां खाने से पहले खानी है या बाद में।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर (मरीज से)- आप डरिये मत, मैं हूं ना।

मरीज (डॉक्टर से)- वही मेरा सबसे बड़ा डर है डॉक्टर।


------------------------------------------------------------------------------------------------


मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा, आपने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखे हैं?

डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में।

मरीज- मैं आपका मतलब नही समझा?

डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।


-----------------------------------------------------------------------------------------


एक मरीज डॉक्टर के पास गया।

मरीज-डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।

डॉक्टर- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

मरीज-जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!!!


---------------------------------------------------------------------------------------


एक बार बंटू को सिर में चोट लग गयी तो उसे लहुलुहान हालत में अस्पताल लाया गया जो देख कर भर्ती काउंटर पर खड़े डॉक्टर ने उस से चंद सवाल पूछने शुरू किये।

डॉक्टर- नाम? बंटू - जी बंटू ।

डॉक्टर- पिता का नाम?

बंटू - करनैल।

डॉक्टर- जन्म की तारीख? बंटू - 1 मार्च।

डॉक्टर- शादीशुदा? बंटू - जी नहीं, कार एक्सीडेंट।


------------------------------------------------------------------------------------------


महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर)- डॉक्टर साहब, कृपया जल्दी आइये।

मेरे पति का टेम्परेचर 120 है।

डॉक्टर- अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को फोन कीजिये।


--------------------------------------------------------------------------------------------


पप्पू- पापा मैं फिर से फेल हो गया!

पापा- चिंता मत करो तुम शेर के बेटे हो!

पप्पू- हां पिता जी मैडम भी यही कहती है पता नहीं किस जानवर की औलाद है!


----------------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर- आपके जुडवां बच्चे हुए हैं।

सरदार जी- ये तो होना ही था, प्रोग्राम ही ऐसा देखती थी, इंडियन आइडल 2, नच बलिये 2, धूम 2।

डॉक्टर - अच्छा हुआ दिल्ली 6 नही देखी..


-------------------------------------------------------------------------------------------

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...