YouTube

Showing posts with label management. Show all posts
Showing posts with label management. Show all posts

Thursday, 20 May 2021

मूर्तिपूजा से जुडी भावना

जय श्री कृष्ण सखियों और सखाओ। आज मूर्तिपूजा से जुडी एक कहानी आपके लिए लायी हु। इसे अंततक पढ़ना जरूर। 

Image: aajtak 

अनंतपुर नामके नगर में एक कमलनाथ नाम का एक व्यक्ति रहता था। वह व्यापर और सामजिक दोनों ही क्षेत्रों में बड़ा निपुण था पर हमेशा परेशान रहता था। अपने मित्रो से अपनी परेशानी बतलाता था पर उसके परेशानी की वजह कुछ खास नहीं रहती थी। 

एक दिन ऐसे ही वह अपने मित्र के साथ परेशानी क्यों है इसकी चर्चा कर रहा था तो उसके मित्र ने उसे सलाह दी कि कृष्ण भगवान की पूजा शुरू कर दो। बस फिर क्या था वह अपने घर एक सुन्दर सी कृष्ण की मूर्ति ले आया। और नियम से हर रोज पूजा करने लगा। 

जैसे उसके परेशानी का कोई कारण नहीं था वैसे ही उसकी पूजा में भी कोई रस नहीं था। इस वजह से वह कभी अपनी अकारण परेशानी से मुक्त न हो पाया। 

फिर ऐसे ही किसी और दोस्त से चर्चा करता और समाधान ढूंढने की कोशिश करता। किसी ने कहा हनुमानजी की पूजा करो तो वह हनुमानजी की मूर्ति घर ले आया और कृष्ण जी की मूर्ति को थोड़ा बाजु में हटा कर हनुमानजी को रख दिया। ऐसे करते करते उसके पूजाघर में सभी देवी देवता आगये पर मन कि परेशानी उसकी जरा दूर नहीं हुई। आखिर में किसी के कहने पर वह माताजी की मूर्ति लेकर आया और उसे भी वही रख कर रोज पूजा करने लगा।

ऐसे करते करते कई दिन बित गए और एक दिन उसके मनमे ख़याल आया, 'अरे मैंने तो धुप बत्ती माताजी के लिए लगायी है। पूजाघरमे रखे बाकि देवता भी उसे सूंघ रहे होंगे। मैं एक काम करता हु सबके मुँह बांध देता हु ताकि सिर्फ माताजी को धूपबत्ती का सुगंध मिले। '

जैसे ही वह श्रीकृष्णजी का मुँह बाँधने लगा कृष्ण भगवान ने उसका हाथ पकड़ लिया। वो हैरान रह गया और भगवान से पूछा, "इतने वर्षों से पूजा कर रहा था तब नहीं आए? आज कैसे प्रकट हो गए ?" तभी सारे देवी देवता प्रकट हो गए। 

भगवान श्रीकृष्ण ने समझाते हुए कहा, "आज तक तू एक मूर्ति समझकर मेरी पूजा करता था। किन्तु आज तुम्हें एहसास हुआ कि "कृष्ण साँस ले रहा है! तो बस मैं आ गया।" बाकि देवी देवताओ ने भी कृष्ण जी से सहमति जताई। 

तब कमलनाथ को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने सभी देवी देवताओ से क्षमा मांगी और वचन दिया, "मूर्ति में आप विराजमान है इसी भावना से अब मैं पूजा करुँगा। " 

कमलनाथ की मूर्ति की और देखने कि भावना बदली तो उसकी अकारण परेशानी भी दूर होने लगी और उसे  मन की शांति मिली। इसीतरह जब हम श्रद्धापूर्ण भाव से कोईभी ईश्वर कार्य करते है तो उसके फल बदल जाते है। जो भी कर्म हम जीवन में करते है उनके पीछे का भाव सकरात्मक कर दीजिये और फिर देखिये की आपको कैसे उस कार्य में सफलता प्राप्त होती है। 


यह कहानी आपको पसंद आयी हो तो एक बार आपकी श्रद्धा जिनके भी चरणों में है उनके नाम का जयकारा कमेंट कर दीजिये जिससे मुझे आपके लिए ऐसीही और कहानिया लाने की प्रेरणा मिलती रहे। और इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिये। धन्यवाद। 


संकट के पूर्वानुमान और योजना से जीता नेपोलियन

जय श्री राम सखियों और सखाओ। आज इतिहास के एक योद्धा की कहानी लायी हु जिसे पढ़कर आप प्रबंधन का एक नियम सिख सकते है। इस कहानी को पूरा जरूर पढ़े। 

Image: The Guardian 


नेपोलियन की वीरता, बुद्धिमानी और जित के किस्से जगजाहिर है। नेपोलियन उनके साथ दोस्त की तरह व्यवहार करता था और युद्धभूमी में लड़ने के लिए उनको और ताकतवर बनाने के उपाय भी सोचता था। उसके सैनिक इन्ही गुणों के कारण उसका बड़ा आदर करते थे और उसके प्रति निष्ठावान भी थे। कहने का मतलब यह है की किसी भी अधिनायक (लीडर) में केवल बुद्धिमानी और वीरता रहने से कुछ नहीं होता उसे अपने साथियो के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए तथा वे लोग ज्यादा से ज्यादा कैसे काम करके लक्ष की प्राप्त कर सके ये भी देखना उसका काम है। तभी उसके साथी उसके लिए निष्ठावान रहेंगे और उसका आदर करेंगे। 

एक दिन नेपोलियन गहरी नींद सोया हुआ था। अचानक उसके सेनापति ने उसको आकर जगाया। और उस सेनापतीने कहा, "दक्षिणी मोर्चे पर हमला हुआ है." 

यह सुनकर नेपोलियन ने कहा, "३४ नंबर के नक्शे को निकालो" 

३४ नंबर के नक़्शे को देखकर नेपोलियन ने कहा, "इसमें बताए गए तरीको के अनुसार काम करो." 

सेनापति चकित हो गया की जिस हमले के बारे में उसे तक नहीं पता उस हमले के बारे में नेपोलियन ने समय के पहले ही उसका उपाय कैसे सोच लिया? सेनापति को अचरज में देखकर नेपोलियन ने कहा, "विचारशील लोग अच्छे से अच्छी आशा रखते है, लेकिन बुरी से बुरी स्तिथि के लिए भी तैयार रहते है। मेरी मन:स्तिथि सदा ऐसी रहती है। इसीलिए वैसी नौबत अगर आए तो मुझे उसके पहले ही उसका उपाय ढूंढने में समय नहीं लगता।" 

सार यह है की बुद्धिमानी इसही में है की अनुकूलताओ के साथ प्रतिकूलताओं को भी ध्यान में रखकर तदनुसार पहले ही योजना बना लेनी चाहिए ताकि जब वो स्तिथि आए तब हम उसे जल्दी से जल्दी उसका सामना कर सके यही सही मायने में अपने लक्ष की प्राप्ति का प्रबंधन है। 


नेपोलियन एक योध्दा था और उत्कृष्ट सरदार भी। इतिहास के पन्नो में ऐसे कई महान योध्दाओ की कहानिया है जो आजके समय में प्रबंधन कैसे करे इसका मार्गदर्शन करती है। यह कहानी अगर आपको पसंद आयी हो तो कृपया कमेंट करे ताकी आपके लिए और ऐसी ही कहानिया लाने की मुझे प्रेरणा मिलती रहेंगी। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। 

Monday, 13 April 2020

Management : Indian ethos and values

In this article I am sharing some facts from the Indian values which are much more helpful in today's modern management. If you are a management personnel or boss at your office, then you must read  these Indian ethos useful in day today life management.
According to swami vivekananda, "Indian ethos serves ideas of honesty, integrity and morality.
The body of knowledge which derives its solution from the rich and huse Indian system of ethics is known as Indian ethos in management (IEM).
Management is behavioral science and it has to be culture specific.
Basically as per Indian ethos Immense potential energy and talents for perfection as human beings has the spirit within his heart.
The holistic approach of Indian ethos indicating unity between the divine in visual sales and the universe. The divine means perfection in knowledge wisdom and power.
Intangible subject and gross tangible object are equally important for Indian ethos.
One must develop ones 3rd eye, Jyana Chakshu, the eye of wisdom, vision, insight and foresight.
Inner resources are much more powerful than other resources. Divine virtues are the inner resources. Capital, materials, plant and machinery out resources.
Selfless work offers double benefits, private benefit in the form of self purification and public benefit.
Excellence at work through self motivation and safe development with devotion and without attachment. This is possible only with Indian ethos.
Co-operation is a powerful instrument for teamwork and success in any enterprise involving collector work.
All work is an opportunity for doing good to the world and thus gaining materially and spiritually in our lives.
Strength and inspiration for ex celling in work comes from the Divine, God within through prayer, spiritual readings and unselfish work.
He who works with calm mind archives the most.
As we think, so we succeed, so we become.
By mutual corporation, respect and fellow feeling, all of us enjoy the highest good both material and spiritual.
Infinite happiness and infinite peace come to them who see the divine in all beings.
All of us have the same consciousness though our packages and containers different.
If you apply anyone of the above stated statements in your management behaviour then you will game private as well as public benefits. This will help in developing and effective and holistic management pattern which will assure all round growth in productivity, marketing and profitability. In result this will encourage individual to lead an enriched quality of life together with worldly achievements.
This was a short article based on Indian values and ethos. This is the only way for value based holistic management. To read such more articles please follow this blog. Don't forget to share this article with your social circles. Thank you.

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...