YouTube

Showing posts with label prayers. Show all posts
Showing posts with label prayers. Show all posts

Wednesday, 27 January 2021

मीठे रससे भरी प्रार्थनाए

 

सीधे साधे दो अक्षर भी,

                 क्या क्या खेल दिखाते हैं !

जब जब मुख से राधा निकले,

                 नजर बिहारी आते हैं !!

राधा नाम है ऐसा जादू ,

                   ये पापी को कर दे साधू !

दुख के शूल फूल बन जायें,

              जिनसे खुशबू महक जाये !!

राधा नाम सुमिरने से ही,

                   मंजिल अपनी पाते हैं !

भटक जो जायें कभी अगर तो,

                   कृष्ण राह दिखलाते हैं

=========

टेड़े सुंदर नैन

टेड़े मुख कहे बेन

टेढ़ो ही मुकुट बात टेडी कछु कह गयो

टेड़े घुँघराले बाल टेड़े

गल फूलमाल

टेड़े ही बालक मेरे चित में बसे गयो

टेड़े पगु पर नूपुर झनकार करे

टेडी बासुरी बजाए चित चूरे गयो

ऐसो टेड़े टेड़े को ध्यान धरयो

लट पटी पाग सो लपेट मन ले गयो

========

फागुन में रसिया घर बारी फागुन में

हो हो बोले गलियन डोले गारी दे दे मत वारी ।।१।।

लाजधरी छपरन के ऊपर आप भये हैं अधिकारी

पुरुषोत्तम प्रभु की छबि निरखत ग्वाल करे सब किलकारी ।।२।।

=======

कीर्तन (राग : बिलावल)

बरसाने की गोपी मागन फगुवा आई l कियो हे जुहार नंदजुको भीतर भवन बुलाई ll 1 ll

एक नाचत एक गावत एक बजावत तारी l काहे मोहन राय दूरि रहे मैयाय दिवावत गारी ll 2 ll

आदर देत व्रजरानी अब निज भागि हमारे l प्रीतम सजन कुलवधू पाये दरस तुम्हारे ll 3 ll

सुने कुंवरि मेरी राधे अबही जिन मुख मांडो l जेंवत श्याम सखन संग जिन पिचकाई छांडो ll 4 ll

केसरि बहोत अरगजा कित मोहन पर डारो l सीत लगे कोमल तन तुमही चित्त विचारो ll 5 llअपूर्ण

========

राधा त्याग की राह चली तो

हर पथ फूल बिछा गया कृष्णा

राधा ने प्रेम की आन रखी तो

प्रेम का मान बढ़ा गया कृष्णा

कृष्णा के मन भा गई राधा

राधा के मन समा गया कृष्णा

कृष्णा को कृष्णा बना गई राधा

राधा को राधा बना गया कृष्णा

=======

राहों  के अंधेरों से  हैरान नहीं  होना

तेरे साथ है राधे जी,परेशान नहीं होना

कल वो ही उठाएंगे,जो आज गिराती हैं,

जब कोई नहीं आते,तो राधे रानी आती है ।।

=======


Tuesday, 19 January 2021

सरस सुर गावत मिल व्रजबाल

 

कीर्तन (राग : सारंग)

अहो पिय लाल लड़ेंती को झुमका, सरस सुर गावत मिल व्रजबाल, अहो कल कोकिल कंठ रसाल ll

लाल बलि झुमका हो ll ध्रु ll

नवजोबनी शरद शशि वदनी युवती यूथ जुर आई l नवसत साज श्रृंगार सुभग तन करन कनक पिचकाई ll

एकन सुवन यूथ नवलासी दमिनीसी दरसाई l एक सुगंध संभार अरगजी भरन नवलको आई ll 1 ll

पहेरे वसन विविध रंगरंगन अंग महारस भीनी l अतरोंटा अंगिया अमोल तन सुख सारी अति झीनी ll

गजगति मंद मराल चाल झलकत किंकिणी कटि झीनी l चोकी चमक उरोज युगल पर आन अधिक छबि दीनी ll 2 ll

मृगमद आड़ ललाट श्रवण ताटक तरणि धुति हारी l खंजन मान हरन अखियां अंजन रंजित अनियारी ll

यह बानिक बन संग सखी लीनी वृषभान दुलारी l एक टक दृष्टि चकोर चंद ज्यों चितये लाल विहारी ll 3 ll

रुरकत हार सुढ़ार जलजमनि पोत पुंज अति सोहे l कंठसरी दुलरी दमकनि चोका चमकनि मन मोहे ll

बेसर थरहरात गजमोती रति भूली गति जो हे l सीस फूल सीमान्त जटित नग बरन करन कवि को हे ll 4 ll

नवलनिकुंज महल रसपुंज भरे प्यारी पिय खेले l केसर और गुलाल कुसुमजल घोर परस्पर मेले ll

मधुकर यूथ निकट आवत झुक अति सुगंध की रेले l प्रीतम श्रमित जान प्यारी तब लाल भूजा भर झेले ll 5 ll

बहुविध भोग विलास रासरस रसिक विहारन रानी l नागर नृपति निकुंज विहारी संग सुरति रति मानी ll

युगलकिशोर भोर नही जानत यह सुख रैन विहानी l प्रीतम प्राण पिया दोऊ विलसत ललितादिक गुनगानी ll 6 ll

=======

=======================================================================

My YouTube Channel:

https://www.youtube.com/channel/UC4omGoxEhAT6KEd-8LvbZsA

Visit my blogs

allinoneguidematerial.blogspot.com

gyankadeep.blogspot.com

lokgitbhajanevamkahaniya.blogspot.com

notesdynamo.blogspot.com

My Telegram Channel

https://t.me/onlineaddaforall

Twitter Handle

https://twitter.com/rohinigilada2

Please visit all my profiles and follow me there as well as share this with everyone.

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...