YouTube

Showing posts with label sadness. Show all posts
Showing posts with label sadness. Show all posts

Monday, 14 June 2021

कायर

 

मुश्किलों से मुँह चुराने वाला कायर कहलाता है।

तेरी बेहतरीन अदाकारी देखकर मन भर आता है।।

ऐसी भी क्या मज़बूरी रही होगी।

तूने अपने दिल की हालत किसी से तो कही होगी।

कुछ वजह तो माँ बाप यारों से दूरी भी रही होगी।

ज़रूर तूने वो दर्द और तकलीफ अकेले सही होगी।।

तकलीफों से घबराकर भाग जाना ये सब तो ठीक नहीं।।

मानस जन्म एक बार मिले।

ये बार बार मिल जाने वाली भीख नहीं।।

अरे दुख तकलीफ परेशानी भी तो ज़िन्दगी का हिस्सा हैं।।

चला गया तू सब छोड़कर तेरी मौत भी अब सबके लिए कहानी या किस्सा है।।

ज़िन्दगी है तो सब झेलना पड़ता है।

खुद को मज़बूत रखने ले लिए इनसे खेलना पड़ता है।।

क्या तेरी ज़िन्दगी पर बस तेरे माँ बाप का बिलकुल हक नहीं।

क्यूँ उनके बारे में एक मर्तबा सोचा तक नहीं।।

ये सच है कि अब तू ना कभी आएगा।

पर उन बुज़ुर्गों के लिए अब ये जीवन पहाड़ सा बन जाएगा।।

मुश्किलों से मुँह चुराकर कायर भागा करते हैं।

बस तो फिर ज़्यादा क्या कहना!!

कायर तो बस कायर की मौत ही मरते हैं।।

एक बात आखिर में मुझे ज़रूर कहनी है।

ज़िन्दगी से प्यार करो ये मुश्किलें तो तमाम उमर ही रहनी हैं।।

इंसानी शक्ल लेकर आए हो तो ऊपर वाले का एहतराम करो।

तुम्हारे ऊपर हक है बहुतों का।।

ना गलत कोई भी काम करो।

शांति

======================================================================

Friday, 12 June 2020

सितम



हर सितम सह कर कितने गम छिपाए हमने;
तेरी ख़ातिर हर दिन आँसू बहाए हमने;
तू छोड़ गया जहाँ हमें राहों में अकेला;
बस तेरे दिए ज़ख्म हर एक से छिपाए हमने।
=======
इस दिल को अब ना शिकवा ना गिला, ना कोई मलाल रहा
सितम तेरे भी बेमिसाल रहे, सब्र मेरा भी कमाल रहा!
======
इससे बढ़कर और क्या सितम होगा ऐ मेरे खुदा,
वो चाहते भी है और कहते भी नहीं 
=======
मुझ पे सितम ढा गए थे मेरी ही ग़ज़ल के शेर
पढ़ पढ़ के रो रहे थे वो किसी और के ख्याल में
======
जिन्दगी का सफर इस कदर सुहाना होना चाहिए....!!
सितम भी अगर हो हजार फिर भी अंदाज शायराना होना चाहिए...! !
=======
वो ही चुप हो गया कोई बात कहते कहते,
हम तो आदी हो चुके है अब सितम सहते सहते
=======
गुनाह करके सजा से डरते है,
ज़हर पी के दवा से डरते है.
दुश्मनो के सितम का खौफ नहीं हमे,
हम तो दोस्तों के खफा होने से डरते है..
=======
तेरी यादों के सितम सहते हैं हम;
आज भी पल-पल तेरी यादों में मरते हैं हम;
तुम तो चले गए बहुत दूर, हमको इस दुनियां में तन्हा छोड़कर;
पर तुम क्या जानो, बैठकर तन्हाई में किस कदर रोते हैं हम।
====================================================================

Monday, 1 June 2020

रात

Image result for night sky
Image Credit: www.mentalfloss.com
========

आज की रात भी बीत जायेगी दिल की नजर फिर तरसती रह जायेगी
कितने ही लम्हे गुजर गए यूँ ही दिल मिले और बिछड़ गए.
=====

रात आती है तो तडपाती है मुझे,
तेरी खुशबु बैचेन कर जाती है मुझे,
रातो का वो मिलन, दिन की वो मुलाकाते,
आज तेरी चाहत अक्सर रुलाती है मुझे
======

होते नही तबादले मोहब्बत करने वालो के
वो आधी रात को भी तन्हाई मे तैनात मिला करते है
======

नींद से भरी आँखों की, बिन सोये गुजरी रात हो तुम।।
खतम ना चाह जिसकी ,ऐसी बीती बात हो तुम !
=====
हो चुकी रात अब सो भी जाइए
जो हैं दिल के करीब उनके ख्यालों में खो जाइए
======
अभी तो रात बाकी है, मेरे दिल की बात बाकी है,

जो मेरे दिल में छुपी है, वो ज़ज्बात बाकी है,

जल्दी से सो जाना दोस्तो, आप सब की नींद बाकी है,
सुबह मिलते है, कल की शुरुवात बाकी है
======
रात भर भटका है मन मोहब्बत के पुराने पते पे
चाँद कब सूरज में बदल गया पता नहीं चला
======
दिन गुजर जाता हे तुम्हारी यादो के साथ

मसला रात का हे खेर जाने दो
=====
जिस रात ख्वाब देखा तेरे साथ का हमने
दिल ने चाहा फिर कभी सुबह ना हो
=====
रात भर चाँद को यूँ रिझाते रहे
उनके हाथों का कंगन घुमाते रहे
इक विरह की अगन में सुलगते बदन
करवटों में ही मल्हार गाते रहे
टीस, आवारगी, रतजगे, बेबसी
नाम कर मेरे, वो मुस्कुराते रहे
====== 

Wednesday, 27 May 2020

निशान


मत रख हमसे वफा कि उम्मीद,
हमने हर दम बेवफाई पाई हे.
मत धुंढ हमारे जिस्म पे ज़ख्मो के निशान,
हम ने हर चोट दिल पे खाई हे.
======
Image result for symbol of love
Image Credit: www.ancient-symbols.com
======

हँसते हुए ज़ख्मों को भुलाने लगे हैं हम;
हर दर्द के निशान मिटाने लगे हैं हम;
अब और कोई ज़ुल्म सताएगा क्या भला;
ज़ुल्मों सितम को अब तो सताने लगे हैं हम।
=====

मुझे यकीन है मोहब्बत उसी को कहते हैं,
कि जख्म ताज़ा रहे और निशान चला जाये।
=====

समय बहाकर ले जाता है नाम और निशान
कोई हम में रह जाता है कोई अहम में रह जाता है..
बोल मीठे ना हों तो हिचकियाँ भी नहीं आती
घर बड़ा हो या छोटा, अगर मिठास ना होंतो इंसान क्या चींटियां भी नहीं आती.!
=====

सफ़र की हद है वहां तक की कुछ निशान रहे
चले चलो की जहाँ तक ये आसमान  रहे
ये क्या उठाये कदम और आ गयी मंजिल
मज़ा तो तब है के पैरों में कुछ थकान रहे
======

दिलों की इमारतों में बंदगी का नामो निशान नहीं.
और इंटो की मस्जिदों  और मंदिरो में खुदा ढूँढते है लोग.
=====

मिलो किसी से ऐसे कि ज़िन्दगी भर की पहचान बन जाये,
पड़े कदम जमीं पर ऐसे कि लोगों के दिल पर निशान बन जाये..
जीने को तो ज़िन्दगी यहां हर कोई जी लेता है, लेकिन
जीयो ज़िन्दगी ऐसे कि औरों के लब की मुस्कान बन जाये
======

अक्सर ठहर कर देखता हूँ मैं अपने पैरो के निशान
वो भी अधूरे लगते है तेरे साथ के बिना
======

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...