YouTube

Showing posts with label heart. Show all posts
Showing posts with label heart. Show all posts

Friday, 12 June 2020

सितम



हर सितम सह कर कितने गम छिपाए हमने;
तेरी ख़ातिर हर दिन आँसू बहाए हमने;
तू छोड़ गया जहाँ हमें राहों में अकेला;
बस तेरे दिए ज़ख्म हर एक से छिपाए हमने।
=======
इस दिल को अब ना शिकवा ना गिला, ना कोई मलाल रहा
सितम तेरे भी बेमिसाल रहे, सब्र मेरा भी कमाल रहा!
======
इससे बढ़कर और क्या सितम होगा ऐ मेरे खुदा,
वो चाहते भी है और कहते भी नहीं 
=======
मुझ पे सितम ढा गए थे मेरी ही ग़ज़ल के शेर
पढ़ पढ़ के रो रहे थे वो किसी और के ख्याल में
======
जिन्दगी का सफर इस कदर सुहाना होना चाहिए....!!
सितम भी अगर हो हजार फिर भी अंदाज शायराना होना चाहिए...! !
=======
वो ही चुप हो गया कोई बात कहते कहते,
हम तो आदी हो चुके है अब सितम सहते सहते
=======
गुनाह करके सजा से डरते है,
ज़हर पी के दवा से डरते है.
दुश्मनो के सितम का खौफ नहीं हमे,
हम तो दोस्तों के खफा होने से डरते है..
=======
तेरी यादों के सितम सहते हैं हम;
आज भी पल-पल तेरी यादों में मरते हैं हम;
तुम तो चले गए बहुत दूर, हमको इस दुनियां में तन्हा छोड़कर;
पर तुम क्या जानो, बैठकर तन्हाई में किस कदर रोते हैं हम।
====================================================================

Wednesday, 3 June 2020

दोस्ती


दोस्ती  कभी स्पेशल लोगों से नहीं होती
जिनसे दोस्ती हो जाती है
वह  लोग ही  स्पेशल हो जाते है
=======
Image result for friendship clipart
Image Credit: wikiclipart.com
=======
प्यार करने वालो की किस्मत ख़राब होती हैं !

हर वक़्त इन्तहा की घड़ी साथ होती हैं 
वक़्त मिले तो रिश्तो की किताब खोल के देखना !
दोस्ती हर रिश्तो से लाजवाब होती हैं
======
दोस्ती ज़िन्दगी में रौशनी कर देती हैं !
हर ख़ुशी को दोगुनी कर देती हैं कभी झूम के बरसती हैं
बंज़र दिल पे ! कभी अमावस को चांदनी कर देती हैं
======
दोस्ती शब्द का अर्थ बड़ा ही मस्त होता है, ' दो + हस्ती ' जब 'दो हस्ती' मिलती हैं, तब'दोस्ती' होती है ,
======
दोस्तों की दोस्ती का कोई रूल नहीं होता, और ये सिखाने के लिए, कोई स्कूल नहीं होता।
======

दोस्ती किसी की रियासत नही होती.
मौत किसी की अमानत नहीं होती.
हमारी अदालत में कदम जरा सोचकर रखना यारो.
यहा दोस्ती तोड़ने वाले की ज़मानत नहीं होती.
======

हम खुद पर गुरुर नहीं करते;
किसी को दोस्ती करने पर मज़बूर नहीं करते;
मगर जिसे एक बार दिल में बसा लें;
उसे मरते दम तक दिल से दूर नहीं करते..
======

हमे मुस्कान आपकी यादो से मिलती हैं
दिल को राहत आपकी बातों से मिलती हैं
बन्द मत करना ये दोस्ती का सिलसिला
दिल की धड़कन आपकी दोस्ती से चलती हैं
======

मोहब्बत को मज़बूरी का नाम मत देना,
हकीक़त को हादसों का नाम मत देना,
अगर दिल में हो प्यार किसी के लिए तो,
उसे कभी दोस्ती का नाम मत देना
=====

Wednesday, 13 May 2020

फैसला


जो फैसला लेना है, ले लो तुम पहले से ही...!!!
मैं दलीलें देकर क्यूँ दोनों का वक़्त बर्बाद करूँ...!!!
======

ये दिल न जाने क्या कर बैठा
मुझसे बिना पूछे ही फैसला कर बैठा
इस ज़मीन पर टूटा सितारा भी नहीं गिरता
और ये पागल चाँद से मोहब्बत कर बैठा
=====
Image result for फैसला  shayayri
Image Credit: http://wishimg.net/
======

कल न हम होंगे न कोई गिला होगा,
सिर्फ सिमटी हुई यादों का सिलसिला होगा,
जो लम्हे है चलो हंसकर बिता लें,
जाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा
==========
मुड़कर उन रास्तों को देखा नहीं करते,
जिन्हें छोड़ने का फैसला हम ले लिया करते है।
======

किस्मत बुरी या मैं बुरा था , यह फैसला ना हो सका ।
मैं हर किसी का हो  गया  मेरा कोई ना हो सका ।
======

किसी की चंद गलती पर न कीजिये कोई फैसला ,
बेशक कमियां होगी,पर खूबियां भी तो होगी !
======

कितनी जल्दी फैसला कर लिया जाने का,
एक मौक़ा तो देते हमें मनाने का
======

Thursday, 7 May 2020

आंख बंद करके एक बार विचार जरूर करें


Image result for think
Image Credit: www.danpontefract.com

एक सहेली ने दूसरी सहेली से पूछा:- बच्चा पैदा होने की खुशी में तुम्हारे पति ने तुम्हें क्या तोहफा दिया ?
सहेली ने कहा - कुछ भी नहीं!
उसने सवाल करते हुए पूछा कि क्या ये अच्छी बात है ? क्या उस की नज़र में तुम्हारी कोई कीमत नहीं ?
लफ्ज़ों का ये ज़हरीला बम गिरा कर वह सहेली दूसरी सहेली को अपनी फिक्र में  छोड़कर चलती बनी।।
थोड़ी देर बाद शाम के वक्त उसका पति घर आया और पत्नी का मुंह लटका हुआ पाया।। फिर दोनों में झगड़ा हुआ।।
एक दूसरे को लानतें भेजी।। मारपीट हुई, और आखिर पति पत्नी में तलाक हो गया।।

जानते हैं प्रॉब्लम की शुरुआत कहां से हुई ? उस फिजूल जुमले से जो उसका हालचाल जानने आई सहेली ने कहा था।।

रवि ने अपने जिगरी दोस्त पवन से पूछा:- तुम कहां काम करते हो?
पवन- फला दुकान में।। रवि- कितनी तनख्वाह देता है मालिक?
पवन-18 हजार।।
 रवि-18000 रुपये बस, तुम्हारी जिंदगी कैसे कटती है इतने पैसों में ?
पवन- (गहरी सांस खींचते हुए)- बस यार क्या बताऊं।।
मीटिंग खत्म हुई, कुछ दिनों के बाद पवन अब अपने काम से बेरूखा हो गया।। और तनख्वाह बढ़ाने की डिमांड कर दी।। जिसे मालिक ने रद्द कर दिया।। पवन ने जॉब छोड़ दी और बेरोजगार हो गया।। पहले उसके पास काम था अब काम नहीं रहा।।

एक साहब ने एक शख्स से कहा जो अपने बेटे से अलग रहता था।। तुम्हारा बेटा तुमसे बहुत कम मिलने आता है।। क्या उसे तुमसे मोहब्बत नहीं रही? बाप ने कहा बेटा ज्यादा व्यस्त रहता है, उसका काम का शेड्यूल बहुत सख्त है।। उसके बीवी बच्चे हैं, उसे बहुत कम वक्त मिलता है।।
पहला आदमी बोला- वाह यह क्या बात हुई, तुमने उसे पाला-पोसा उसकी हर ख्वाहिश पूरी की, अब उसको बुढ़ापे में व्यस्तता की वजह से मिलने का वक्त नहीं मिलता है।। तो यह ना मिलने का बहाना है।।
 इस बातचीत के बाद बाप के दिल में बेटे के प्रति  शंका पैदा हो गई।। बेटा जब भी मिलने आता वो ये ही सोचता रहता कि उसके पास सबके लिए वक्त है सिवाय मेरे।।

याद रखिए जुबान से निकले शब्द दूसरे पर बड़ा गहरा असर डाल देते हैं।। बेशक कुछ लोगों की जुबानों से शैतानी बोल निकलते हैं।।  हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत से सवाल हमें बहुत मासूम लगते हैं।। जैसे-
तुमने यह क्यों नहीं खरीदा।।
तुम्हारे पास यह क्यों नहीं है।।
तुम इस शख्स के साथ पूरी जिंदगी कैसे चल सकती हो।।
तुम उसे कैसे मान सकते हो।। वगैरा वगैरा।।

इस तरह के बेमतलबी फिजूल के सवाल नादानी में या बिना मकसद के हम पूछ बैठते हैं।।
जबकि हम यह भूल जाते हैं कि हमारे ये सवाल सुनने वाले के दिल में नफरत या मोहब्बत का कौन सा बीज बो रहे हैं।।

आज के दौर में हमारे इर्द-गिर्द, समाज या घरों में जो टेंशन टाइट होती जा रही है, उनकी जड़ तक जाया जाए तो अक्सर उसके पीछे किसी और का हाथ होता है।। वो ये नहीं जानते कि नादानी में या जानबूझकर बोले जाने वाले जुमले किसी की ज़िंदगी को तबाह कर सकते हैं।।
ऐसी हवा फैलाने वाले हम ना बनें।।
लोगों के घरों में अंधे बनकर जाओ और वहां से गूंगे बनकर निकलो।।

आंख बंद करके एक बार विचार जरूर करें

Wednesday, 1 April 2020

बेपनाह



निगाह-ए-इश्क़ का अजीब ही शौक देखा.
तुम ही को देखा और बेपनाह देखा
=======
दिल की धड़कन.. साँसों की रवानी..
बस एक ही बात कहे..
तुमसे इश्क़ है.. बेपनाह है.. बेशुमार हैं..
=======
कुछ पाबंदी भी लाज़मी है दिल्लगी के लिए साहब
किसी से इश्क़ अगर हो तो बेपनाह ना हो
========
कौन चाहे मुझे बेपनाह
हर कोई मशगूल है यहाँ.!
=======
बस रिश्ता ही तो टूटा है ,
मोहब्बत तो आज भी हमें उनसे बेपनाह है.
=======
तकदीर को कुछ इस तरह से अपनाया है मैंने,
जो नहीं था तकदीर में उसे भी बेपनाह चाहा है मैने
=======
बदलते नहीं जज़्बात मेरे रोजाना तारीखों की तरह
बेपनाह इश्क़ करने की ख्वाहिश मेरी आज भी है
======
खूबसूरती की इंतहा बेपनाह देखी
जब मेने मुस्कुराती हुई माँ देखी
=======
सुनों इतनी बेरुखी ना दिखाया करो....
तुम्हारी ये अदा तोड़ देती है मुझे बेपनाह मोहब्बत है हमे तुमसे....
=======
रूबरू तो देखा नही तुम्हे,
बस महसूस किया है,
इन्ही खूबसूरत ख्यालो से,
बेपनाह मोहब्बत है हमे।।
======
शान से हम तेरे दिल मे रहेगे
तेरी मोहब्बत पे जान निसार करेगे
देख के जलेगी हमें दुनिया सारी
इस कदर बेपनाह तुझे प्यार करेगे
======


बेपनाह मोहब्बत का एक ही उसूल है
मिले या ना मिले तू हर हाल में कबूल है
======
फना हो कर मोहब्बत करूँ या बेपनाह मोहब्बत करूँ,
बता तुझे कैसी मोहब्बत पसन्द हैतुझे वैसे मोहब्बत करूँ
========
जब रूह में उतर जाता है बेपनाह इश्क का समंदर,
लोग जिंदा तो होते है मगर किसी और के अंदर
========
मुझे बेपनाह मोहब्बत के सिवा कुछ नहीं आता,
चाहो तो मेरी साँसो की तलाशी ले लो
=======
जब रूह में उतरता है..बेपनाह चाहत का समंदर,
लोग जिंदा तो होते हैं-मगर..किसी और के अंदर!
======
बांध दे कोई धागा नज़र-ए-उल्फत
बेपनाह इश्क़.. अब रूह में समाने लगा है
=======
जब किसी क सपने किसी के अरमान बन जाए,
जब किसी की हँसी किसी की मुस्कान बन जाए,
बेपनाह प्यार कहते है उसे
जब किसी की सांस किसी की जान बन जाए..
=======
क्या मिला है हमें इस बेपनाह मुहब्बत से
एक तो सजा रातों में जागने की
और दूसरा हुनर शायरी का
========
नसीब नसीब की बात होती है ,
कोई नफरत देकर भी
बेपनाह प्यार और साथ पाता है ,
और कोई बेपनाह प्यार देकर भी,
यहाँ बस खाली हाथ रह जाता है!.
=======
तुम सोचो और ख़्याल पूरा हम करेंगे
मोहब्बत में दो रंग और  ज्यादा ज्यादा भरेंगे
तुझे अपनी जिंदगी माना है ऐ सनम 
आखरी सांस तक मोहब्बत बेपनाह करेंगे
======


रूबरू तो देखा नही तुम्हेबस महसूस किया है,
इन्ही खूबसूरत ख्यालो सेबेपनाह मोहब्बत है हमे।।
======
सादगी अगर हो लफ्जो मे यकीन मानो
प्यार बेपनाह और दोस्त बेमिसाल मिल ही जाते हैं
=======
चल एक ख़ूबसूरत गुनाह कर लें,
साथ दो पल का सहीइश्क़ बेपनाह कर लें
=======
बस  एक  ही  गुस्ताखी  हुई  है  हमसे
बेपनाह  मोहब्बत  हुई  है  तुमसे
=======
जलवा तो बेपनाह था इस कायनात में
ये और बात है के नज़र तुम पे रुक गयी
=======
इश्क़ है एहसास बेपनाह खुशी का ,
शर्त ये है क़ि कोई ख़्वाहिश न रखो
======
इक मेहबूब लापरवाह इक मोहब्बत बेपनाह ,
दोनो काफी हे सूकून बरबाद करने को!!
=======
आओ फिर से दोहराएं अपनी कहानी,
मैं तुम्हे बेपनाह चाहूँगा और तुम मुझे बेवज़ह छोड़ जाना...!!!"
=======
है मेरा महबूब  बेपरवाह  पर क्या करें.
उसी से है मोहब्बत  बेपनाह  तो क्या करें
==========
बदलेंगें नहीं जज़्बात मेरे 'फ़रवरीकी तारीख़ों की तरह ,
बेपनाह 'इश्क़करने की ख़्वाहिश उम्र भर रहेगी
=======
फना हो कर मोहब्बत करूँ,
या बेपनाह मोहब्बत करू,
बता तुझे कैसी मोहब्बत पसन्द है,
तुझे वैसे मोहब्बत करूँ।
=======
तकिये के नीचे दबा के रखे है तुम्हारे ख़याल,
एक तस्वीरबेपनाह इश्क और बहुत सारे साल.
=======
पहले इश्क़ को आग होने दीजिए,
फिर  दिल को राख होने दीजिए!
तब जाकर पकेगी बेपनाह मोहब्बत,
जो भी हो रहा बेहिसाब होने दीजिए!
============================================================

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...