YouTube

Friday 11 June 2021

आम

जय श्री कृष्ण। आज आम वृक्ष के बारे में लेख लायी हु। कृपया पूरा पढ़े। यह लेख वृक्षारोपण के साथ वृक्ष सवंर्धन इस लेख शृखंला का है। 

Image : krishisandesh

आम के बारेमे:

आम का फल धूपकाले का फल है। मीठा रसीला आम सभीको पसंद है। आम की लकड़ी यज्ञ में इस्तेमाल होती है।  

वृक्षरोपण के लिए उपयुक्त जगह:

आम का वृक्ष आप आपके घर के आँगन में लगा सकते है। जमीन में पानी का रिसाव अच्छा रहना चाहिए। ज्यादा तर आम का पेड़ ज्यादा रेत वाली जगह पर अच्छे से पनपता है। अगर पानी पकड़ कर रहने वाली मिटटी है तो आप इस पेड़ को नहीं लगा सकते।  

आम के वृक्ष का संवर्धन:

कम ५ फ़ीट गहरा और ७ फिट छोड़ा गड्डा खोद लिया जाये और उसमे २०-२५ किलो जैविक खाद और गार्डन सॉइल मिलाकर कम से कम ४-५ दिन रख देना चाहिए। यह काम मे महीने में करना चाहिए। और फिर उसमे आम का पौधा लगा देना चाहिए। 

शुरू शुरू में बहोत ज्यादा पानी नहीं देना है। और पेड़ के इर्दगिर्द उगने वाली घास निकल देना है। आम फलो का वृक्ष है इसीलिए इसकी छटाई भी करनी पड़ती है। पहले साल भर आपको देखना है की उसे एक से ज्यादा टहनिया कमसे कम जमीन से दो फिट की उचाई तक न रहे। एक प्रमुख टहनी के अलावा आने वाली सारी टहनियाँ आपको काटना है। 

अगर आपके पौधे के कुल उचाई दो फिट है तो जमीन से कमसे कम एक फ़ीट उचाई तक यानि आधी उचाई तक आने वाली सभी टहनियों को आपको काटना है। टहनी को काटते समय यह याद रखे की टहनी आपने पेड़ के तने से आधा इंच दुरी पर काटना है ताकि डिंक्या रोग (फायटोप्थोरा) न हो। कटिंग के बाद जहा कटिंग की है उस जगह पर चुना और मोरचुद का पेस्ट लगाने से पेड़ को इन्फेक्शन नहीं होता है। 

पहले सालभर में आपको आम के पौधे को १० किलो जैविक खाद देना है, २०० ग्राम नाइट्रोजन देना है, २०० ग्राम फॉस्फोरस देना है और ३०० ग्राम पोटैशियम देना है और फिर हर साल १०किलो जैविक खाद, २०० ग्राम नाइट्रोजन २०० ग्राम फॉस्फोरस और ३०० ग्राम पोटैशियम बढ़ाते जाना है  साल का पेड़ होने तक और फिर हर साल भर में ५० किलो जैविक खाद, १ किलो नाइट्रोजन १ किलो फॉस्फोरस और डेढ़ किलो पोटैशियम देना है। यह खाद आपको साल भरमे कम से कम तीन किश्तों में मिलकर देनी है। 

खाद देता समय तने से आठ इंच दुरी पर कमसे कम गोलाकार बनाकर खाद देना है और पानी डालना है। घास निकलते रहना है और जमींन खुली करते रहना है। 

यह आम के बारे में  जानकारी आप ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। 

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...