YouTube

Saturday 27 June 2020

NCERT Hindi class 7 ch 1 question and answers

नमस्कार दोस्तों आज हम प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। 

Page 2

प्रश्न १- हर तरह की सुख सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते?
उत्तर- पक्षी के पास वे सारी सुख-सुविधाएँ हैं, जो उनके जीवन के लिए जरूरी है। पर वह स्वतन्त्रता नहीं है, जो की उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय हैं। वे इस खुले आकाश में आज़ादीपूर्वक उड़ना चाहते हैं। इस प्रकार की उड़ान उनमें नई उमंग व प्रसन्नता भर देती है, जो पिंजरे की सुख-सुविधाएँ नहीं दे सकती है। इसलिए हर तरह की सुख सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते हैं।

प्रश्न २- पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहते हैं ?
उत्तर- पक्षी उन्मुक्त रहकर जंगल की कड़वी निबौरी खाना चाहते हैं, प्रकृति के सुन्दर रूप का आनन्द लेना चाहते हैं, खुले नीले आकाश में उन्मुक्त उड़ान भरना चाहते हैं। वे नदियों का शीतल जल पीना चाहते हैं, वे तो क्षितिज के अन्त तक उड़कर जाना चाहते हैं। इसके लिए उनको अपने प्राणों की भी चिन्ता नहीं है।


प्रश्न ३- भाव स्पष्ट कीजिए-
या तो क्षितिज मिलन बन जाता/या तनती साँसों की डोरी।
उत्तर- क्षितिज का अर्थ है जहाँ धरती और आकाश मिलते हैं और पक्षी क्षितिज के अन्त तक जाने की चाहत रखते हैं फिर चाहे उन्हें किसी भी स्थिति का सामना करना पड़े। वे चाहते हैं या तो आज वह क्षितिज का अन्तिम छोर ही प्राप्त कर लें अन्यथा अपने प्राणों को न्योछावर कर दें।

पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...