YouTube

Wednesday, 2 May 2018

पाव भाजी मसाला

पाव भाजी सभी घरों में बनती है| सभी सब्जिया हो पर मसाला सही न हो तो पाँव भाजी का मजा नहीं आता| तो लीजिये आपके जायके को और भी चटकारेदार बनाने के लिए पाँव भाजी मसाला घर पर आसानी से बनाने का तरीका| इस तरीके से पाव भाजी बनाइये और बताइए की आपकी डिश कैसी बनी और ये ब्लॉग और खाना पसंद लोगो के साथ शेयर करना न भूले| फोलो करिए ऐसीही नयी  नयी रेसिपीज और बाकि जानकारी के लिए |

इमेज क्रेडिट: रेसिपीज इन हिंदी 

सामग्री: 
2 छोटी बड़ी इलायची,
4 चम्मच साबुत धनिया, 
2 चम्मच जीरा, 
2 चम्मच काली मिर्च, 
3/4 चम्मच सौंफ, 
5 लाल सूखी मिर्च, 
1 दालचीनी, 
6 लौंग, 
1 चम्मच अमचूर,

विधि: 
सबसे पहले मसालों को साफ कर के उसमें से कंकड़ पत्थर निकाल लें।
फिर सभी सूखी सामग्रियों को रोस्ट करें। अमचूर पावडर को ना रोस्ट करें।
अमचूर पावडर को बाद में इसकी के साथ मिक्स करें। अगर जरुरी हो तो पिसे मसाले को छान लें।
अब आपका मसाला तैयार है, इसे एयर टाइट जार में भर कर 6 महीनों तक इस्तमाल करें|

इस ब्लॉग को फॉलो करिए और शेयर करिए| धन्यवाद!


Tuesday, 1 May 2018

शायरी के पन्ने : इंतज़ार


इश्क और इंतजार एकही अक्षर से शुरू होते है - है न|

तो दोनों का साथ होना जरुरी है - है न|

ये लो दोनों का साथ बताती शायरी आप सभी आशिको के लिए|

पढ़िए और शेयर करिए|







1)

रात सुबह का इंतज़ार नहीं करती

खुशबु मौसम का इंतज़ार नहीं करती

जो भी ख़ुशी मिले उसका आनंद लिया करो

क्योंकि जिंदगी वक़्त का इंतज़ार नहीं करती

2)

तेरे इंतज़ार मे आँखे

तरस रही है ओर तू है कि मुझे समझ नही रही है

3)

बदलना आता नहीं हमको मौसम की तरह

हर एक रूप में तेरा इंतज़ार करते हैं

4)





जब बिखरेगा इंतज़ार में ज़मीन पे तेरीआँख का आंसू,

तुझे एहसास तब होगा, मोहब्बतकिस को कहते हैं..

5)

जब बिखरेगा इंतज़ार में ज़मीन पे तेरी आँख का आंसू,

तुझे एहसास तब होगा, मोहब्बत किस को कहते हैं.. !

6)

इंतज़ार करते करते वक़्त क्यों गुजरता नहीं!

सब हैं यहाँ मगर कोई अपना नहीं!

दूर नहीं पर फिर भी वो पास नहीं!

है दिल में कहीं पर आँखों से दूर कहीं!

7)

आज असमान के तारों ने मुझे पूछ लिया;

क्या तुम्हें अब भी इंतज़ार है उसके लौट आने का!

8)

कोई अच्छा लगे तो उनसे प्यार मत करना;

उनके लिए अपनी नींदे बेकार मत करना;

दो दिन तो आएँगे खुशी से मिलने;

तीसरे दिन कहेंगे इंतज़ार मत करना!

9)

क्यों किसी से इतना प्यार हो जाता है

एक पल का इंतज़ार भी दुश्वार हो जाता है

लगने लगते है अपने भी पराये

और एक अजनबी पर ऐतबार हो जाता है

10)

तकिये क़े नीचे दबा क़े रखे हैँ

तुम्हारे ख़याल.. एक तेरा अक्स,

एक तेरा इश्क़ ,

ढेरोँ सवाल और तेरा इंतज़ार

======






आखिर तक पढ़ने के लिए धन्यवाद! इस ब्लॉग को फोलो करो और मोहब्बत भरी शायरी के पन्ने पढ़ते रहो| सोशल मिडिया पर शेयर करना मत भूलना|

पंजाबी छोले मसाले

छोले आप सूखे खाइए या भटूरे के साथ थोड़ी गरवी वाले खाइए - इसका मजाही कुछ और है| आप अगर घर पर छोले बनाना चाहते हो तो ये ब्लॉग आपको बताएगा सही मसाला कैसे बनता है उसका तरीका| पढ़िए और ये मसाला दी गयी आसान विधि से बनाइये और हमे बताइए के आपके छोले कैसे बने| आपके कमेंट्स हमारे लिए और अन्य वाचकोके लिए जरुरी है| और शेयर करके इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलिए|


इमेज क्रेडिट: तड़का टिप्स 



सामग्री: 
2 चम्मच जीरा, 
1 चम्मच शाहजीरा, 
5 सूखी लाल मिर्च, 
1 चम्मच हल्दी पावडर या 1 पीस ताजी हल्दी, 
1 चम्मच साबुत धनिया, 
1/2 काली मिर्च, 10 लौंग, 
1 चम्मच सफेद तिल, 
10 हरी इलायची, 
4 बड़ी इलायची, 
1/2 चम्मच सौंठ पावडर या 2 सूखी अदरक,
1 चम्मच अमचूर, 
5 दालचीनी, 
2 तेज पत्ता, 
1/2 चम्मच जायफल पावडर, 
1/2चम्मच काला नमक,

विधि: 
सभी सूखे मसालों को एक एक कर के तवे पर रोस्ट कर लें।
फिर इसे ठंडा कर के पीस लें और पावडर बना लें।
फिर पावडर को छान लें और एयर टाइट जार में भर लें।

विशेष नोट: अमचूर, सौंठ, हल्दी और सेंधा नमक को रोस्ट करने की जरुरत नहीं है।
तिल को रोस्ट करते समय सावधान रहें क्योंकि ये चटकने लगते है|

Monday, 30 April 2018

शायरी के पन्ने : मजबूर

आप सब शायरी प्रेमियों के लिए लीजिये एक और शायरी का पन्ना| पढ़िए और शेयर करिए| 



१)
समजते थे हम उनकी हर एक बात को,
वो हर बार हमसे धोका देते थे,
पर हम भी वक़्त के हातो मजबूर थे,
जो हर बार उनको मौका देते थे.

२)
वो दिन कभी मत दिखाना मेरे मालिक
कि मुझे अपने आप पर गुरुर हो जाये
रखना मुझे इस तरह सब के दिलों में
कि हर कोई दुआ देने को मजबूर हो जाये

३)
दिल के टुकड़े मजबूर करते है कलम चलाने को वरना
हक़ीक़त में कोई भी खुद का दर्द लिखकर खुश नही होता..

४)
वक़्त नूर को बेनूर बना देता है!
छोटे से जख्म को नासूर बना देता है!
कौन चाहता है अपनों से दूर रहना पर वक़्त सबको मजबूर बना देता है!

५)
दिल के टुकड़े मजबूर करते है कलम चलाने को वरना
हक़ीक़त में कोई भी खुद का दर्द लिखकर खुश नही होता..

६)
कद्र तो लोग खुदा की भी ना करें
अगर हालातो से मजबूर ना हो

७)
इतना भी नजरअंदाज मत करो मुझे,
की मैं तुम्हें भूलने पे मजबूर हो जाऊं

८)
हुस्न वाले जब तोड़ते हैं दिल किसी का,
बड़ी सादगी से कहते है मजबूर थे हम…

९)
हम किसी को मजबूर नही करते कि वो हमसे बात करें,
जिनको है दिल मे हमारी कदर वो खुद याद कर लेते है

१०)

हसीन थी घड़ियाँ और मजबूर थे लम्हें.!
एक ही पन्ने पर दोनो को लिखूँ कैसे


इस ब्लॉग को फोलो करिए और दुसरे शायरी के पन्ने भी पढ़िए | धन्यवाद !

सांभर मसाला

इडली, वडा, अप्पे, दोसा, उत्तपम आदि साउथ इंडियन नाश्ता पदार्थो के साथ टेस्टी सांबर न हो तो मजा नहीं आता| ये लीजिये खास आपके लिए सांबर मसाला बनाने की विधि| एकदम आसान तरीकेसे| बनाइये और मजेसे खाइए| और कमेंट करना न भूले| शेयर करिए और फोलो करिए इस ब्लॉग को सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए|


इमेज क्रेडिट : निशा मधुलिका 

सामग्री: 6 - 8 साबुत कशमीरी लाल मिर्च, छोटे टुकड़ों में तोड़ी हुई, 1 चम्मच साबुत  धनिया, 1 चम्मच मेथी के दाने, 1 चम्मच अरहर की दाल, 1 चम्मच चना दाल, 1 चम्मच उरद दाल, 1 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच हींग, 1 चम्मच तेल
विधि: पैन में हल्का सा तेल गरम करें, उसमें सभी सामग्रियां डालें| फिर   इसे ठंडा करें और उसके बाद इसे मिक्सी में हल्का सा पानी डाल कर  पीस लें।

इस ब्लॉग को और भी मजेदार जानकारी के लिए फोलो करिए| धन्यवाद| आपके कमेंट्स हमारे लिए जरूरी है इसीलिए कमेंट्स करना न भूले और शेयर करिए|


Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...