YouTube

Saturday, 1 October 2016

Joker is back

१...


जो और वो दोनो बेस्ट फ्रेंड थे.

एक दिन जो ने एक डरावनी फिल्म देखी और मर गया.

क्यों?

क्योंकि. जो डर गया वो मर गया।


---------------------------------------------------------------------


२...


डॉक्टर- तुम कौन-सा साबुन इस्तेमाल करते हो?

मरीज- बजरंग का साबुन।

डॉक्टर- पेस्ट?

मरीज- बजरंग का पेस्ट?

डॉक्टर- शैम्पू

मरीज- बजरंग का शैम्पू?

डॉक्टर- ये बजरंग कहां की कंपनी है?

मरीज- बजरंग मेरा रूम मेट है।


--------------------------------------------------------------------


३...

एक बार एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी होकर रामू अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे पूछा, यह चोट तुम्हे कैसे लगी?

रामू- ओ जी एक औरत ने मेरे ऊपर गाडी चढ़ा दी।

डॉक्टर- अरे जब तुम्हे दिख रहा था की एक औरत कार चला रही है तो तुम्हें तो पहले ही सड़क से दूर चलना चाहिए था।

रामू- सड़क, कैसी सड़क साहब, मैं तो अपनी दुकान के अन्दर बैठा था।


--------------------------------------------------------------------------


४...


डॉक्टर (शर्मा जी से)- आपका और आपकी पत्नी का ब्लडग्रुप एक ही है?

शर्मा जी- होगा, जरूर होगा 25 साल से मेरा खून जो पी रही है..


--------------------------------------------------------------------------


५...


नरेश अपनी बीवी को मार रहा था..

एक आदमी ने पूछा क्यों मार रहे हो?

नरेश- डॉक्टर ने कहा है, इसको दवाई कूट कर देनी है।


---------------------------------------------------------------------------


६...


एक सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला लड़का - मेरे साथ चलोगी ?

लड़की – कहां ?

लड़का – जहां तुम कहो.

लड़की – अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं.

लड़का – लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता.


-----------------------------------------------------------------------


७...


किसी अस्पताल में एक मरीज और नर्स..

मरीज- पानी चाहिए

नर्स - प्यास लगी है क्या?

मरीज (चिढ़ कर ) - नहीं गला चेक करना है कहीं लीक तो नहीं कर रहा है!!!


-------------------------------------------------------------------------


८...

दारु और सिगरेट पीने वाला इंसान कभी मतलबी नहीं होता ।

क्योंकि जिसे अपने शरीर से ही मतलब नहीं, वो भला किसी के बारे में कैसे बुरा सोच सकता है ...


------------------------------------------------------------------------


९...


डॉक्टर- कैसे आना हुआ?

मरीज- डॉक्टर साहब, तबियत ठीक नही है, पेट में बहुत दर्द हो रहा है।

डॉक्टर- शराब पीते हो?

मरीज- हां, पर छोटा पैग ही बनाना।


-------------------------------------------------------------------------


१०...


मरीज (डॉक्टर से)- मैं एक महीने से रोज 50 रुपये की दवा ले रहा हूं पर कोई फायदा नही हुआ।

डॉक्टर- कोई बात नही कल से मैं तुम्हें 40 रुपये की दवा दूंगा, 10 रुपये का फायदा होगा।


-------------------------------------------------------------------------------





Joker is back

एक अधेड़ व्यक्ति डॉक्टर के पास गयाऔर बोला, "मेरे बाल गिर रहे है इसके लिए कुछ दीजिए।"

डॉक्टर ने उसे एक खाली डिब्बा दे दिया।


----------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिनों की मेहमान है, आई एम सो सॉरी..

वर्मा जी- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब निकल जाएंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे।


----------------------------------------------------------------------------------------


मुकेश (डॉक्टर से)- साहब, मुझे एक समस्या है?

डॉक्टर- क्या?

मुकेश- बात करते वक्त आदमी दिखायी नही देता।

डॉक्टर- ऐसा कब होता है? मुकेश- फोन करते वक्त!!


----------------------------------------------------------------------------------------


रमेश और सुरेश अपने दोस्त को बेहोशी ही हालत में उठाकर डॉक्टर के पास ले गए..

डॉक्टर- क्या हुआ है इन्हें?

रमेश- कुछ नहीं डॉक्टर साहब..फेसबुक का मरीज है, पिछले 4 दिन से नेट नहीं चल रहा।


--------------------------------------------------------------------------------------


बेटा- मां, क्या तुम पहले सर्कस में काम करती थी?

मां- नहीं तो, क्यों?

बेटा- तो फिर सभी लोग ऐसा क्यों कहते हैं कि तुम पापा को उंगलियों पर नचाती हो?


----------------------------------------------------------------------------------------


एक लड़के को खासी हो गयी

उसके दादाजी ने कहा एक पेग लेले खासी चली जएगी

लड़के ने कहा दारू से खासी जाती हे क्या

तो उसके दादाजी ने कहा दारू से 100 बीघा जमींन चली गयी और तू खासी की बात करता है।


--------------------------------------------------------------------------------------


मुकेश- ओए, तू तो डॉक्टर के पास जाने वाला था, क्या हुआ?

राकेश- यार कल जाऊंगा, आज थोड़ी तबीयत खराब है।


--------------------------------------------------------------------------------------


एक डॉक्टर और एमबीए मर जाते हैं।

यमराज- डॉक्टर को 11 और एमबीए को 9 साल नरक की सजा।

डॉक्टर- मुझे 2 साल ज्यादा क्यों?

यमराज- ये एमबीए करके नरक भोग चुका है।


--------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर - स्वस्थ रहने के लिए आप रोज एक्सरसाइज किया करो।

मरीज- डॉक्टर साहब मैं रोज फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस खेलता हूं।

डॉक्टर- तुम रोज कितनी देर खेलते हो।

मरीज- जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नही हो जाती।


----------------------------------------------------------------------------------


क्लास में नैतिक शिक्षा के पाठ के दौरान बच्चों को चोरी करना बुरी बात है यह समझाने के बाद टीचर ने पूछा- अच्छा बताओ, यदि मैं किसी आदमी की जेब से उसे बताए बिना रुपये निकाल लेती हूं तो मैं क्या कहलाऊंगी?

एक बच्चे ने हाथ उठाकर बताया- उस आदमी की पत्नी!!!


---------------------------------------------------------------------------------


टीचर-तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो

संता-हां

टीचर-अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता???

संता-मरा हुआ परिंदा.


----------------------------------------------------------------------------------------





Joker is back






सुरेश (मुकेश से)- यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखते हैं जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं?

मुकेश (सुरेश से )- वो लिखता है- मैंने तो लूट लिया, तू भी लूट ले..!!!


-----------------------------------------------------------------------------------------------


अध्यापक- चिंटू, बताओ बादल काले क्यों होते हैं।

चिंटू- कुछ देर सोचते हुए , अरे अगर बादल रोज धूप में खुले घूमेंगे तो वो काले तो हो ही जाएंगे।


-----------------------------------------------------------------------------------------------


मोती लाल सेठ अपने मोटापे की वजह से तंग आकर डॉक्टर के पास गया।

सेठ - डॉक्टर साहब इस मोटे पेट का कुछ करो।

डॉक्टर- इसका तो सिर्फ एक ही इलाज है।

सेठ - वो क्या डॉक्टर साहब? डॉक्टर- तुम रोज सुबह दो ही रोटियां खाया करो।

सेठ - पर यह दो रोटियां खाने से पहले खानी है या बाद में।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर (मरीज से)- आप डरिये मत, मैं हूं ना।

मरीज (डॉक्टर से)- वही मेरा सबसे बड़ा डर है डॉक्टर।


------------------------------------------------------------------------------------------------


मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा, आपने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखे हैं?

डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में।

मरीज- मैं आपका मतलब नही समझा?

डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।


-----------------------------------------------------------------------------------------


एक मरीज डॉक्टर के पास गया।

मरीज-डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।

डॉक्टर- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

मरीज-जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!!!


---------------------------------------------------------------------------------------


एक बार बंटू को सिर में चोट लग गयी तो उसे लहुलुहान हालत में अस्पताल लाया गया जो देख कर भर्ती काउंटर पर खड़े डॉक्टर ने उस से चंद सवाल पूछने शुरू किये।

डॉक्टर- नाम? बंटू - जी बंटू ।

डॉक्टर- पिता का नाम?

बंटू - करनैल।

डॉक्टर- जन्म की तारीख? बंटू - 1 मार्च।

डॉक्टर- शादीशुदा? बंटू - जी नहीं, कार एक्सीडेंट।


------------------------------------------------------------------------------------------


महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर)- डॉक्टर साहब, कृपया जल्दी आइये।

मेरे पति का टेम्परेचर 120 है।

डॉक्टर- अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को फोन कीजिये।


--------------------------------------------------------------------------------------------


पप्पू- पापा मैं फिर से फेल हो गया!

पापा- चिंता मत करो तुम शेर के बेटे हो!

पप्पू- हां पिता जी मैडम भी यही कहती है पता नहीं किस जानवर की औलाद है!


----------------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर- आपके जुडवां बच्चे हुए हैं।

सरदार जी- ये तो होना ही था, प्रोग्राम ही ऐसा देखती थी, इंडियन आइडल 2, नच बलिये 2, धूम 2।

डॉक्टर - अच्छा हुआ दिल्ली 6 नही देखी..


-------------------------------------------------------------------------------------------

Joker is back


हम भारतीय सबसे नर्वस तब होते हैं

जब एक फटा हुआ नोट दुकानदार को देते हैं और सोचते हैं काश दुकानवाला ध्यान न दे..।।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


नर्स (गहरी नींद में सो रहे पप्पू से)- उठो..अरे भई उठो!

पप्पू -क्या हुआ?

नर्स -मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई थी।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


अध्यापक ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया- विषय था- आलस्य क्या हैं?

एक विद्यार्थी ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा - यही आलस्य हैं।


--------------------------------------------------------------------------------------------------


टीचर- बेटा बंटी, बताओ एक को एक से कैसे जोड़ें कि तीन हो जाएं?

बंटी- उनकी शादी करा दीजिए।


---------------------------------------------------------------------------------------------------


चिंटू (डॉक्टर से)- दूध पीने से रंग गोरा होता है?

डॉक्टर- हां होता है।

चिंटू- झूठ, फिर भैंस का बच्चा काला क्यों होता है?


----------------------------------------------------------------------------------------------------


डाक्टर: जब आपको पता था कि छिपकली आपके मुंह में जा रही है तो आप चुप क्यों थे ??

संता: पहले काकरोच गया था तो मुझे लगा कि छिपकली उसको पकड़ लेगी।


----------------------------------------------------------------------------------------------------


पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते। यह ऐसी आदत हैं कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।

बेटा- बस, पिताजी! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।


---------------------------------------------------------------------------------------------------


बच्चा (टीचर से)- मुझे आपसे प्यार है! मैं आपसे शादी करना चाहता हूं!

टीचर- मुझे बच्चे पसंद नहीं! बच्चा- ठीक है मैं कोशिश करूंगा कि बच्चे न हो!


--------------------------------------------------------------------------------------------------


डॉक्टर (बेहोश मरीज को देखकर)- यह तो मर गया है।

मरीज (होश में आकर)- मैं तो जीवित हूं।

मरीज की पत्‍‌नी (मरीज पति से)- कुछ तो सोच समझकर बोला कीजिये। इतने बड़े डॉक्टर हैं, झूठ बोलेंगे क्या?


---------------------------------------------------------------------------------------------------


मारवाड़ी के बेटे का एक्सीडेंट को गया।

डॉक्टर- आपके बेटे के दोनों पैर काटने पड़ेंगे।

मारवाड़ी ने अपना सिर पकड़ लिया। डॉक्टर- क्या हुआ?

मारवाड़ी - कल ही नालायक को नयी चप्पल दिलायी थी।


-------------------------------------------------------------------------------------------------








A King with a defect in one eye and in one leg asked all the painters to draw a beautiful portrait of his...!
But no one was ready to draw, as how to show him beautiful with a defect in one eye & a defect in a leg...!
One painter however agreed and draw a classic one...!
It was such a FANTASTIC painting that everyone was surprised...!
He painted the King aiming for a deer in a hunt, targeting with one eye closed & a leg bent for it...!
Why can't we all paint others like this,
"hiding their weakness" & "highlighting their strengths"...???
May we learn to hide other's weakness & bring their virtues to light...!!!


==========================================================
For moral stories, Lokkaths (stories in Indian culture), Lokgit (Lyrics of Indian songs) please visit
http://lokgitbhajanevamkahaniya.blogspot.com/
===========================================================
For study material and other career related information and interesting puzzles please visit
http://allinoneguidematerial.blogspot.com/
==========================================================
For interesting jokes, shayaries, poems, Indian products and apps information please visit
http://taleastory.blogspot.com/
==========================================================
For my original contents please visit
http://www.IndiaStudyChannel.com/r/rohinigilada.aspx
==========================================================
For Peace and Harmony in Life please visit
https://www.dhamma.org
==========================================================
Watch my videos here
https://www.youtube.com/channel/UC4omGoxEhAT6KEd-8LvbZsA
==========================================================

The Woman and the Parrot



The story is told of a woman who bought a parrot to keep her company, but she returned it the next day.

"This bird doesn't talk," she told the owner. "Does he have a mirror in his cage?" he asked.

"Parrots love mirrors. They see their reflection and start a conversation."

The woman bought a mirror and left. 
The next day she returned; the bird still wasn't talking.

"How about a ladder? Parrots love ladders. The happy parrot is a talkative parrot." 

The woman bought a ladder and left. But the next day, she was back. "Does your parrot have a swing? No? Well, that's the problem. Once he starts swinging, he'll talk up a storm."

The woman reluctantly bought a swing and left. When she walked into the store the next day, her countenance had changed.

"The parrot died," she said. The pet store owner was shocked.

"I'm so sorry. Tell me, did he ever say anything?" he asked.

"Yes, right before he died," the woman replied, "In a weak voice, he asked me, 'Don't they sell any food at that pet store?'"

Sometimes we forget what's really important in life. We get so caught up in things that are good while neglecting the things that are truly necessary. We've got to provide the family with a nice house. And of course, we've got to have at least two cars. And to make everybody truly happy, we need the latest smart phone.

But, if we're not careful, we'll make the mistake of thinking those (and many other such "things") are the things that bring us satisfaction and meaning.




==========================================================
For moral stories, Lokkaths (stories in Indian culture), Lokgit (Lyrics of Indian songs) please visit
http://lokgitbhajanevamkahaniya.blogspot.com/
===========================================================
For study material and other career related information and interesting puzzles please visit
http://allinoneguidematerial.blogspot.com/
==========================================================
For interesting jokes, shayaries, poems, Indian products and apps information please visit
http://taleastory.blogspot.com/
==========================================================
For my original contents please visit
http://www.IndiaStudyChannel.com/r/rohinigilada.aspx
==========================================================
For Peace and Harmony in Life please visit
https://www.dhamma.org
==========================================================
Watch my videos here
https://www.youtube.com/channel/UC4omGoxEhAT6KEd-8LvbZsA
==========================================================

Tuesday, 19 July 2016

ज़िंदगी के दस सूत्र ।

खुशवंत सिंह के लिखे ज़िंदगी के दस सूत्र ।
इन दसों सूत्रों को पढ़ने के बाद पता चला कि सचमुच खुशहाल ज़िंदगी और शानदार मौत के लिए ये सूत्र बहुत ज़रूरी हैं।
1. अच्छा स्वास्थ्य - अगर आप पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, तो आप कभी खुश नहीं रह सकते। बीमारी छोटी हो या बड़ी, ये आपकी खुशियां छीन लेती हैं।
2. ठीक ठाक बैंक बैलेंस - अच्छी ज़िंदगी जीने के लिए बहुत अमीर होना ज़रूरी नहीं। पर इतना पैसा बैंक में हो कि आप आप जब चाहे बाहर खाना खा पाएं, सिनेमा देख पाएं, समंदर और पहाड़ घूमने जा पाएं, तो आप खुश रह सकते हैं। उधारी में जीना आदमी को खुद की निगाहों में गिरा देता है।
3. अपना मकान - मकान चाहे छोटा हो या बड़ा, वो आपका अपना होना चाहिए। अगर उसमें छोटा सा बगीचा हो तो आपकी ज़िंदगी बेहद खुशहाल हो सकती है।
4. समझदार जीवन साथी - जिनकी ज़िंदगी में समझदार जीवन साथी होते हैं, जो एक-दूसरे को ठीक से समझते हैं, उनकी ज़िंदगी बेहद खुशहाल होती है, वर्ना ज़िंदगी में सबकुछ धरा का धरा रह जाता है, सारी खुशियां काफूर हो जाती हैं। हर वक्त कुढ़ते रहने से बेहतर है अपना अलग रास्ता चुन लेना।
5. दूसरों की उपलब्धियों से न जलना  - कोई आपसे आगे निकल जाए, किसी के पास आपसे ज़्यादा पैसा हो जाए, तो उससे जले नहीं। दूसरों से खुद की तुलना करने से आपकी खुशियां खत्म होने लगती हैं।
6. गप से बचना - लोगों को गपशप के ज़रिए अपने पर हावी मत होने दीजिए। जब तक आप उनसे छुटकारा पाएंगे, आप बहुत थक चुके होंगे और दूसरों की चुगली-निंदा से आपके दिमाग में कहीं न कहीं ज़हर भर चुका होगा।
7. अच्छी आदत - कोई न कोई ऐसी हॉबी विकसित करें, जिसे करने में आपको मज़ा आता हो, मसलन गार्डेनिंग, पढ़ना, लिखना। फालतू बातों में समय बर्बाद करना ज़िंदगी के साथ किया जाने वाला सबसे बड़ा अपराध है। कुछ न कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे आपको खुशी मिले और उसे आप अपनी आदत में शुमार करके नियमित रूप से करें।
8. ध्यान - रोज सुबह कम से कम दस मिनट ध्यान करना चाहिए। ये दस मिनट आपको अपने ऊपर खर्च करने चाहिए। इसी तरह शाम को भी कुछ वक्त अपने साथ गुजारें। इस तरह आप खुद को जान पाएंगे।
9. क्रोध से बचना - कभी अपना गुस्सा ज़ाहिर न करें। जब कभी आपको लगे कि आपका दोस्त आपके साथ तल्ख हो रहा है, तो आप उस वक्त उससे दूर हो जाएं, बजाय इसके कि वहीं उसका हिसाब-किताब करने पर आमदा हो जाएं।
10. अंतिम समय - जब यमराज दस्तक दें, तो बिना किसी दुख, शोक या अफसोस के साथ उनके साथ निकल पड़ना चाहिए अंतिम यात्रा पर, खुशी-खुशी। शोक, मोह के बंधन से मुक्त हो कर जो यहां से निकलता है, उसी का जीवन सफल होता है।
मुझे नहीं पता कि खुशवंत सिंह ने पीएचडी की थी या नहीं। पर इन्हें पढ़ने के बाद मुझे लगने लगा है कि ज़िंदगी के डॉक्टर भी होते हैं। ऐसे डॉक्टर ज़िंदगी बेहतर बनाने का फॉर्मूला देते हैं । ये ज़िंदगी के डॉक्टर की ओर से ज़िंदगी जीने के लिए दिए गए नुस्खे है।


Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...