YouTube

Wednesday 2 December 2020

प्री-बोर्ड एग्जाम रिजल्ट्स का स्ट्रेस कैसे संभाले ?

नमस्ते मेरे वाचक सखा और सखियों। दिसंबर का महीना मतलब दसवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चो के प्री-बोर्ड परीक्षाओं का महीना। वैसे ये लेख सभीके कामका है पर खासकर दसवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चो के लिए ज्यादा जरुरी है। आप और कोई तरह की परीक्षा दे रहे हो और उसकी प्रिलिम-एग्जाम दी हो तो भी यह कुछ ट्रिक्स आपके मेन एग्जाम के परफॉरमेंस को सुधारने के जरूर काम आएंगे।

Image result for exam tension cartoon gif
इमेज क्रेडिट : tenor.com

आपको आपका प्री-बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट मिल गया हो और अगर आप संतुष्ट न हो अपने रिजल्ट से तो ये करके देखिये:

१) सबसे पहले आप एक चार्ट बनाइये जिसमे हर विषय के हर पाठ के नाम होंगे। अब अपनी उत्तर पत्रिका - आंसर शिट से ये मार्क करना शुरू करिये की कोनसे पाठ - चेप्टर के सवाल आपने सही ढंग से न लिखे है। यह मार्किंग आपको ये बता देंगी की कोनसे पाठ पहले विस्तार से करने है।

२) हर सब्जेक्ट में देखिये की कोनसे पाठ में किस तरह के सवाल के जवाब आपने बुरी तरीके से लिखे है। जैसे सवाल जिनके जवाब छोटे है या बड़े जवाब वाले सवाल। कई सवालो में सही तरीके से फिगर, चार्ट, डाइग्राम निकलना होता है - अगर वो अपने नहीं किया हो तो आपके मार्क्स कम हो जाते है।  ऐसे सवालो को खास करके मार्क करके रखिये ताकि इस तरह के सवाल आप पहले पढ़ के रख सके।

३) अब आपके पास समय कम रह गया है इसीलिए आप अपने टाइम टेबल को ठीकसे फिरसे बनाइये ताकि आप सही ढंग से पढ़ सके और निश्चित समय तक यानि अंतिम परीक्षा के दिन तक आपका पूरा सिलेबस पूरा हो सके।

४) कुछ विषय आप बहोत ही अच्छेसे कर सकेंगे और कुछ बिलकुल भी नहीं - इसीलिए हर विषय को अपना अलग समय देना पड़ेगा। मुश्किल से आसान विषयों तक हर विषय का एक अलग स्टडी प्लान बनाइये - जितना ज्यादा मुश्किल सब्जेक्ट उतनी ज्यादा बार रविजन होना चाहिए। समझ लीजिये आपने अंग्रेजी में मन लायक मार्क्स लिए है और उधर गणित आपका कम में गया है तो ये बात सीधी है की आपको गणित को ज्यादा समय देना है और जब आप गणित क्र रहे है तब किसी और विषय के बारेमे सोचना ही नहीं है।

५) पुराने प्रश्न पत्र तथा और प्रैक्टिस के लिए ऑनलाइन भी प्रश्न पत्र - क्वेश्चन पेपर मिलते है।  कमसे कम एक विषय का एक प्रश्न पत्र हर रोज छुडाइये - सॉल्व करिये - ताकि आपकी लिखने की स्पीड बानी रहे। जिस विषय की पढाई पूरी हो गयी है उस विषय से शुरू करिये और बाकि विषयों को जल्द से जल्द पूरा करके बाकि विषय के भी प्रश्न पत्र करिये। इसे मॉक टेस्ट लेना कहते है।

६) ये ध्यान रखिये की मॉक टेस्ट पूरी तरीकेसे ईमानदारीसे देनी चाहिए ताकि आपको प्री-बोर्ड एग्जाम के बाद भी ये पता चलता रहे की आप कोनसे विषय में किस तरह से लिख पा रहे है।

७) आपके पुरे स्टडी प्लान में अबतक पढ़े गए पुरे पाठ के नोट्स पढ़ने के लिए थोड़ा समय हर रोज होना चाहिए। ताकि आपकी रोज थोड़ी थोड़ी रिवीजन होती रहे और वैसे भी आप मुश्किल से आसान की तरफ जा रहे है तो मुश्किल विषय मुश्किल पाठ मुश्किल सवाल ज्यादा से ज्यादा बार पढ़ने में  आएंगे।

८) आपने साल भर पढाई करते हुए जो नोट्स बनायीं है आप उन्हें बार बार पढ़ते रहिये। और इसके साथ एक और नोटबुक में इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स भी नोट करते जाइये जो की किसीभी सवाल का जवाब लिखने के लिए जरुरी है। जैसे मानो फिजिक्स में एक सवाल के जवाब में उस चीज की व्याख्या - डेफिनिशन जरुरी है और अगर जवाब ज्यादा मार्क्स के लिए है तो डायग्राम भी जरुरी है तो आपको ये बात उस लेसन पर जिसभी तरीकेसे सवाल आएंगे उस तरीके से उसे लिखने के पॉइंट्स नोट करने चाहिए।

९) मॉक टेस्ट में कमसे कम पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र तो भी आप सॉल्व करिये। इससे पूरा विषय आसानीसे पढ़ना हो जायेगा।

१०) पढाई करते वक्त ये याद रखिये की आपको अभी सिर्फ पढाई करनी है - दूसरी चीजे जैसे - यूट्यूब, मोबाइल इनसे अपने आपको पूरी तरीकेसे अलग करिये। आपका सपना अच्छे मार्क्स लाना है तो उस चीज को आप आपके स्टडी टेबल के सामने लिखकर रखिये ताकि ये आपको बार बार आपकी पढाई की याद दिलाता रहेंगा।

११) एक बात याद रखिये, "सपना वो नहीं जो आप नींद में देखते हो - सपना वो है  जो आपको सोने नहीं देता।" यह ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सर की बात एकदम सच है। करके देखिये सफलता कदम चूमेंगी।

१२) अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस और पैशनेट रहिये और अपने आत्मविश्वास को बनाये रखिये।

यह टिप्स और ट्रिक्स आपको हर एग्जाम के काम आएंगे इसीलिए इन्हे याद रखिये और अपने पढाई पर पूरा ध्यान दीजिये। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद। कृपया इसे शेयर करिये।




















No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...