YouTube

Sunday 20 June 2021

सुविचार संग्रह ४

जय श्री राम सखियों और सखाओं। सुविचार संग्रह में आपका स्वागत है।



१....  

आपका हर सपना सच हो सकता है अगर आप उसे पाने की हिम्मत रखते है|

२.... 

संसार परिवर्तन शील है, इसलिए मनुष्य का निरंतर कार्यशील और गतिशील होना परम आवश्यक है|

३..... 

सफलता की ख़ुशी मानना ठीक है, पर अपनी असफलताओं से सीखना उससे  ज्यादा जरुरी है|

४.... 

गलतियाँ अक्सर उतनी ही अच्छी शिक्षक हो सकती है जितनी की सफलता|

५.... 

अपनी भूलों को स्वीकारना उस झाड़ू की तरह है जो गन्दगी को साफ़ कर उस स्थान को और भी स्वच्छ बना देती है|

६.... 

परिश्रम से प्रतिभा निखरती है|

७.... 

सावधान रहे हर उस शब्द के प्रति जो होठों से स्पर्श होता है|

८.... 

जीवन में आर्थिक, शारीरिक और मानसिक विकास तीनो एक साथ ही चलने चाहिए|

९.... 

कोईभी काम हम करें, उसे यदि जीवन से जोड़ कर करे तो आनंद बदल जाता है|

१०.... 

चुनौतियाँ सबके सामने आती है, चुनौतियाँ जब जीवन से जुड़ जाये तो जीवन का अर्थ भी बदल जाता है और चुनौतियों का सामना करने के तरीके भी| 


अन्ततक पढ़ने के लिए धन्यवाद। कृपया  ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 

============


No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...