YouTube

Wednesday 2 December 2020

ईश्वर पर आस्था के सहारे में ने पाई मृत्यु पर विजय

वर्षा के दिन थे। शाम घिर आई थी। एक वृक्ष पर अहन मारे वर्षा कौए बैठे थे। वे आपस में लड़ रहे थे। ठसी समय ण्क मैना वहां आई और उस वक्ष की एक डाल पर बैठ गई। अश्र कए अपना झगड़ा छोड़ मैना से लड़ने लगे। मैना ने कहा बारिश होने वाली है और अंधेरा घिर आया है। मुझे आज रात इस पेड़ पर आश्रय दे दो, कल चली जाऊंगी। किंतु कौए नहीं माने। उन्होंने पेड़ पर केवल अपना अधिकार बताया। तब मैना बोली यह संपूर्ण पृथ्वी और उसके प्राणी सब ईश्वर के बनाए हुए हैं। यदि बारिश हुई और ओले पड़े तो भगवान ही हमारे प्राण बचा सकते हैं। यह सुनकर कौए कहने लगे तुम भगवान का बहुत नाम लेती हो तो भगवान के भरोसे यहां से चली क्‍यों नहीं जाती? तुम जाओ, नहीं तो हम तुम्हे मार डालेंगे। बेचारी मैना वहां से उड़कर आम के एक पेड़ पर गई। रात को आंधी आई और जोरदार बारिश के साथ ओले भी पढ़ने लगे। ओलों की मार से सभी कौए घायल होकर जमीन पर गिर पढ़े और कुछ मर गए। मैना जिस वृक्ष पर बैठी थी, उसकी एक मोटी डाल आंधी में टूट गई। वह भीतर से पोली थी। मैना डाल की खोह में घुस गई और उसे एक भी ओला नहीं लगा। मुबह धूप निकलने पर वह उड़ी तो घायल कौओं में से एक ने उससे पूछा तुम्हें ओलों की मार से किसने बचाया? मैना बोली मैं लगातार भगवान को याद करती रही, इसीलिए सुरक्षित रह पाई। मैना की बात सुनकर कौओं को भूल का अहसास हुआ। कथा का सार यह है कि कष्ट में पड़े हुए प्राणी के ईश्वर हो बचा सकता है। 


No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...