YouTube

Thursday 23 July 2020

शिकारी बादशाह को हिरनी से मिला जीवन देने का सबक

अरब का एक बादशाह शिकार का बड़ा शौकीन था। राजकार्य से जम्मू अवकाश मिलता वह मंत्री सेनापति और सिपाहियों को लेकर शिकार पर निकल जाता। बादशाह ने अपने महल की दीवारों को मारे गए जानवरों की खालो से सजा रखा था। जब भी उसके राज्य में कोई अतिथि आता वह सदैव इन खालो का दर्शन उसे करा था और अपनी शिकार संबंधी उपलब्धियों को बताता। एक बार बादशाह शिकार करने गया तो खूब भटकने के बाद भी शिकार नहीं मिला। वह और उसका पूरा काफिला थक गया पूर्णाराम शाम को जब बादशाह खाली हाथ लौट रहा था तो उसे एक हिरनी और उसका बच्चा घास चरते हुए दिखाई दिया। बादशाह को यकायक जाने क्या सुजा कि उसने तीर चलाने के स्थान पर चुपचाप गरने के बच्चे को पकड़ लिया और महल की ओर लौटने लगा। कुछ देर बाद उसने पीछे मुड़करदेखा कि हिरनी भी उसके पीछे-पीछे आंखों में आंसू लिए चली आ रही है। यह देखकर बादशाह का दिल पिघल गया और उसने हिरनी के बच्चे को छोड़ दिया हिरनी अपने बच्चे को पाकर खुशी से उसे चाटने लगी और बादशाह को रूठ गया था भरी दृष्टि से उनके ओझल होने तक देखती रही। बादशाह को महसूस हुआ कि उन्होंने हाथ आया शिकार भले ही खो दिया हो लेकिन बदले में एक ऐसी लहरी आत्मसंतुष्टि पाली है जो हिरनी के बच्चे का वध करके कभी नहीं मिलती। सार यह है कि जीवन देने में जो सुख है वह लेने में कदापि नहीं क्योंकि लेकर हम स्वार्थी सिद्ध होते हैं और देकर परोपकारी।

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...