YouTube

Tuesday 31 March 2020

पालतू जानवर और धूपकाला 

नमस्ते मेरे प्रिय वाचको ! नामसे ही आपको पता चला होंगा की ये लेख पालतू जानवारोपर है। मै कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रही हु। अगर आपका कोई पालतू जानवर नहीं है तो कोई बात नहीं फिर भी अंत तक पढ़िए और आपके उन मित्रोंके साथ इसे शेयर जरूर कीजिये जिनके पास उनका प्यारा पालतू प्राणी है। 

छायाचित्र: मैक्स पिक्सेल 

  • कुत्ते को पसीना उसके पंजो से ही आता है। कई प्राणी खासकर कुत्ते हाफकर अपने आप को शीतल रखते है। बढ़ता तापमान उष्मागत तनाव तथा शारीरिक चोट का कारण बन सकता है। कई बार जानवर के दिमाग को चोट लगने से या तनाव से उनकी मृत्यु हो सकती है। इसीलिए अपने प्यारे पालतू जानवर को आप आपके साथ छाव की जगह पर रखे। कई घरोमे पेट हाउस रहता है पर उसकी जगह आपको घनी छाव में रखनी पड़ेगी। ताकी धुप की वजह से होने वाले तनाव से वो दूर रह सके। अगर आपके  हाउस की जगह नहीं  आपके पेट को घर में ही जगह दे। 
  • आप अगर आपकी कार में आपके पेट बाहर ले जा रहे हो तो उन्हें पार्क की हुई कार में न छोड़े। क्युकी बंद कार का तापमान तेजीसे बढ़ सकता है जिससे कार में बैठा आपका प्यारा पालतू जानवर उष्माघात का शिकार होकर मर सकता है। इसीलिए गर्मी के दिनोमे आपके प्यारे को कार में रख कर थोड़ी देर के लिए भी न जाये उसे अपने साथ ले जाये। 
  • आपके घर के आसपास या आपके घर में मिटटी के बर्तन में पानी भर कर रखे। इससे पानी ठंडा रहेगा। आपके घर  रहने वाले पालतू प्राणी के लिए एक मिटटी का बर्तन रहना जरुरी है। कमसे कम मिटटी का एक बर्तन हर एक परिवार ने अपने घर के आसपास अपने मोहल्ले में रखना चाहिए क्यों की ये किसीभी जानवर को पिने का ठंडा पानी दे सकता है। जिससे भरी धुप में उनकी प्यास बुझ सकती है और उनका बढ़ती गर्मीसे बचाव सकता है। घर की छत या बालकनी में भी ऐसा एक छोटा बर्तन पंछीयोंके लिए रखें। 
  • अगर आपके पास बैल, घोड़े, गधे जैसे मेहनती जानवर है तो दोपहर के समय उन्हें आराम करने देना चाहिए और उनपर पानी छिड़कते रहना चाहिए ताकि उनका शारीरिक तापमान कम होता रहे। 
  • मेहनती जानवरो को दिन में कमसे कम एक फल अवश्य खिलाये इससे उनके शरीर का शुगर लेवल बना रहेगा। 
ये थे कुछ टिप्स जो की सिर्फ कुत्ते या बिल्ली पालनेवालोंके लिए ही नहीं बल्कि खेती करने वाले के भी कामके है। इसीलिए इसे ज्यादासे ज्यादा शेयर करे क्यों की किसीका मेहनती जानवर उसकी रोजी रोटी का जरिया हो सकता है। अपने पास नहीं है पर हम सबके लिए काम करने वाले किसान के पास तो  जानवर है। उसकी मदत के लिए ये उसे बताये। अगर आप कुछ ऐसा करते हो जिससे किसीभी प्राणी की प्राणी की जान बच सकती है तो उसे अवश्य कमेंट करे ताकि बाकि वाचको के लिए मदत हो सके। मेरे अन्य लेख आप पढ़ सकते है। 

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...