YouTube

Sunday 15 March 2020

बच्चों की कॉपियां


कौन कहता है कि अध्यापकों के लिए बच्चों की कॉपियां जाँचना एक बोरिंग काम है ?
इतनी रचनात्मकता देखकर आपका दिल न भर आए तो कहना !
लीजिये पेश हैं कुछ साधारण प्रश्नों के कुछ कालजयी उत्तरों की बानगी-
प्रश्न 1. ईसामसीह ने अपनी अन्तिम घड़ियों में क्या प्रार्थना की ?
उत्तर- ईसामसीह ने प्रार्थना की कि मेरी सारी घड़ियां मेरे शिष्यों में बाँट दी जाएं और मेरी पसंद की घड़ी मेरे साथ ही दफना दी जाए !
(ये कैसी घड़ी आन पड़ी प्रभु )
प्रश्न 2. गुलाब का फूल किस फैमिली में आता है ?
उत्तर- गुलाब का फूल जिस फैमिली के गार्डन में उगता हैउन्हीं की फैमिली में आता है।,
(आपकी फैमिली में कौन सा गुलाब उगता है भाई ?)
प्रश्न 3. जंतुओं और पौधों में कोई पांच अंतर बताएं ?
उत्तर- (बीच में लाइन खींचकर)
-पौधे हरे होते हैं - जंतु रंग बिरंगे होते हैं।
-पौधों में रक्त ऊपर से नीचे बहता है - जंतुओं में रक्त नीचे से ऊपर की ओर बहता है।
-पौधे हुआं-हुआं नहीं करते - जंतु हुआं-हुआं करते हैं। (शायद परीक्षार्थी ने गाँव के आसपास सियारभेड़िये बोलते सुने हों।)
-पौधे चंचल नहीं होते - जंतु चंचल होते हैं।
-पांचवां भी याद किया था पर भूल गया।
(बच्चे के ज़ूलॉजी और बॉटनी के अथाह ज्ञान का भंडार तो देखिए !)
प्रश्न 4. कारगिल समस्या क्या है ?
उत्तर- कारगिल में बहुत ठंड पड़ती है। सिपाहियों को टेंट में रहना पड़ता है और शौच के लिए बाहर लोटा लेकर जाना पड़ता है। ठंड के कारण सब कुछ जम जाता है और सिपाहियों को बड़ी समस्या होती है।
(कोई फौजी भाई पढ़ रहा हो तो बच्चे को दाद जरूर दीजिएगा।)
प्रश्न 5. पानीपत के द्वितीय युद्ध पर निबंध लिखो ?
उत्तर- पानीपत का द्वितीय युद्ध अकबर और हेमू के बीच हुआ था। अकबर के पास तलवार और हेमू के पास कटार थी। अकबर ने तलवार लहराईहेमू ने कटार घुमाई। दोनों आपस में टकराईं तो खन्न की आवाज़ आई। खन खना खन खनकी आवाज़ों से पानीपत का मैदान गूंज उठा। कभी अकबर आगे तो कभी हेमू आगे। थोड़ी-थोड़ी देर में दोनों सुस्ता कर पानी वगैरह पी लेते थे। इसलिये पानीपत नाम पड़ा।फिर लड़ाई शुरू हो जाती। घोड़े पर चढ़-चढ़ के लड़ते थे दोनों।
(और इस प्रकार पूरे तीन पेज का उत्तर बना डाला।)
प्रश्न 6. मलेरिया क्या होता है ?
उत्तर- मलेरिया-वलेरिया कुछ नहीं होतादरअसल ये सब मन का वहम है !
(डॉक्टर्स कृपया ध्यान से पढें इसे !)
प्रश्न 7. देश से गरीबी हटाने के कुछ उपाय बताएं ?
उत्तर- अमेरिका के हर आदमी के लिए गरीबों को रखने का कानून बनाना चाहिए और हर गरीब को अमेरिका भेज देना। चाहिए। अमेरिका अमीर देश है उसका एक नागरिक अगर एक गरीब को पाल लेगा तो हमारे देश से गरीबी कम हो जायेगी।
(क्या बात कही ! एक साथ देश की गरीबी और जनसंख्या दोनों समस्याएं खत्म )
प्रश्न 8. गाय पर निबंध लिखो ?
उत्तर- गाय हमारी माता है।
इसके कंधे पर ख़ाकी थैला नज़र नहीं आता।
यह साईकिल पर घंटी बजाती नहीं चलती।
-यह चिट्ठी-पत्री और लिफाफे आदि नहीं बांटती।
यह घास का सेवन करती है।
(बेचारे बच्चे ने याद तो पोस्टमैन का किया था। अब ये परीक्षा लेने वाले सच्ची में बहुत बुरे होते हैं।)
प्रश्न 9. प्रोटॉन क्या होते हैं ?
उत्तर- प्रोटीन के बहुवचन को प्रोटोन भी कहते हैं
प्रोटॉन की खोज किसी बहुत अच्छे इंसान ने की थी। यह सबसे ज्यादा दूध में पाया जाता है। इसे पीने से बहुत ताकत मिलती है। हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आजकल पाँच किलो प्रोटॉन के डिब्बे के साथ सौ-सौ ग्राम न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉन मुफ्त मिलने की स्कीम भी चल रही है।
(भाई बॉडी-बिल्डरोंआज से ही सब कुछ त्याग कर प्रोटॉन का सेवन आरम्भ करें )

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...