YouTube

Thursday 19 March 2020

जलपाईगुड़ी


छायाचित्र क्रेडिट: जलपाईगुड़ी महानगर पालिका 

शहरका नाम: जलपाईगुड़ी 
तहसील: जलपाईगुड़ी
जिला: जलपाईगुड़ी
राज्य: पश्चिम बंगाल 

संपर्क:

पिन कोड: ७३५१०१ - ७३५११० 
डाक कार्यालय (पोस्ट ऑफिस): जलपाईगुड़ी मुख्य डाक कार्यालय। 
एसटीडी कोड: +९१३५६१ 

यातायात:

नजदीकी बस स्थानक: नेताजी सुभाष सेंट्रल बस टर्मिनस जलपाईगुड़ी। यहाँ से भूटान के लिए भी बस चलती है। बिहार और असम में भी यहाँ से बसेस जाती है। पश्चिम बंगाल राज्य परिवहन मंडल  डेपो आपकी सेवा के लिए है। अन्य मुख्य बस अड्डे है - कदमतला बस स्टैंड, सुपर बस स्टैंड, बौबाजार बस स्टैंड स्थानीय तथा बाहर गांव के लिए बस सुविधा देते है। 
नजदीकी रेलवे स्थानक: न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन, जलपाईगुड़ी टाउन, जलपाईगुड़ी रोड, मोहितनगर यह रेलवे स्थानक इसी शहर के अलग अलग भागो में है। यहाँ से भी स्थानीय यातायात की जाती है। 
नजदीकी विमान स्थानक:
नजदीकी राज्यमार्ग क्रमांक:
नजदीकी राष्ट्रियमार्ग क्रमांक:
नजदिकी नदी - तीस्ता नदी के किनारे यह शहर बसा है। कराला नदी भी इस शहर के बिच से जाती है और इसे दो भागो में बाटती है। 
स्थानीय यातायात ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा, स्थानीय बस इत्यादि से होती है। 

सामान्य:
क्षेत्रफल: 90. २९ वर्ग किमी। 
समुद्री सतह से उचाई: ७५ मी। 
पिने के पानी की व्यवस्था: 
फसल: चाय के बाग शहर के आस पास है। 
त्यौहार: दुर्गा पूजा, गणेश पूजा, छठ पूजा, लक्ष्मी पूजा, सरस्वती पूजा, दिवाली, बैसाख मेला, हस्त शिल्प मेला, पुस्तक मेला, इत्यादी। 
खेलकूद: वैसे खेलने के लिए कई मैदान है। पर जलपाईगुड़ी खेल ग्राम, जलपाईगुड़ी जिला समूह क्रीड़ा स्थल और टाउन क्लब स्टडियम यह सरकार संचालित है। 
नृत्य, संगीत, शिक्षा, इत्यदि के लिए कई संसथान कार्यरत है। 
वाहन पंजीकरण संकेत क्रमांक: WB-71, WB-72 
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय: जलपाईगुड़ी 
पश्चिम बंगाल राज्य का यह व्यापर का एक मुख्य स्थान है। 
सिलीगुड़ी जो की यहाँ से ४० किमी की दुरी पर है जलपाईगुड़ी का जुड़वा शहर माना जाता है। 
जलपाईगुड़ी इस नाम का एक मतलब यह है की जैतून (olive) की जगह - यह नाम इसलिए भी दिया गया है क्युकी इस जगह आज भी जैतून के पेड़ पाए जाते है - कभी यह जगह जैतून के लिए जानी जाती थी। 
भूटान की भाषा के अनुसार जलपाईगुड़ी का मतलब है ऐसी जगह जहा गरम कपड़ो का व्यापार किया जाता है। 
अन्य महानगरों की तरह यहाँ परभी की स्कूल और कॉलेज है। मॉल, अपार्टमेंट सिस्टम, इंडस्ट्रीज यहाँ पर भी है। उद्योग तथा सूचना प्रौद्योगिकी के कारण यहाँ रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है। 
जलपाईगुड़ी सेन्ट्रल कोआपरेटिव बैंक जिसका मुख्य कार्यालय टेम्पल रोड, जलपाईगुड़ी पर स्थित है - बंगाल में कई जगह इसकी शाखाए है। 

प्रशासकीय:

यहाँ पर कलकत्ता हाईकोर्ट का सर्किट बेंच है। जलपाईगुड़ी उत्तर बंगाल के ७ जिलों का प्रभागीय केंद्र है। यह स्थानिक निकाय या नागरिक प्रशासन महानगर पालिका है। इस शहर की स्थापना १८८५ में हुई थी। इस शहर में २५ वार्ड है जहाँ से महानगर पालिक के लिए चुनाव लड़े जाते है। लोकसभा चुनाव क्षेत्र जलपाईगुड़ी है तथा विधानसभा चुनाव क्षेत्र भी जलपाईगुड़ी है। 

शिक्षा प्रणाली:

जलपाईगुड़ी की पाठशालाए पश्चिम बंगाल सरकार या कोई निजी संस्था से संचालित होती है। पढ़ने का मुख्य माध्यम बंगाली या अंग्रेजी है पर कुछ पाठशालाए हिंदी या नेपाली भाषाओ में भी शिक्षा प्रदान करती है। प्राथमिक शिक्षा के बाद उन पाठशालाओं में ही दाखिल होना पड़ता है जो पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परिषद (WBCHSE), माध्यमिक शिक्षा का भारतीय प्रमाणपत्र (ICSE) या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) संचालित या संबधित है। उच्च शिक्षा हेतु कई महाविद्यालय भी है जो उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से संचालित है। यहाँ पर हर तरह की शिक्षा जवान नागरिको को मिल सके इसीलिए हर तरह के महाविद्यालय है जिसके बारेमे किसी अन्य लेख में मालूमात प्रकाशित की जाएगी। 

सेन्सस २०११:
लोकसंख्या: २,७६,३४३ 
स्त्री लोकसंख्या: १,३७,420 
साक्षरता: ८६.०३ %

घूमने की जगह:
रैकटपारा पैलेस गेट
तीस्ता नदी 
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय 
छाप्रामारी वन्यजीव अभयारण्य 
बैकुंठपुर शाही महल 
जोगोमया कालीबारी 
देवी चौधरानी मंदिर 



गूगल नक्शा 

यह था पश्चिम बंगाल का एक शहर जलपाईगुड़ी। उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होंगी। अगर आपको आपके शहर या गांव के बारेमे जानकारी चाहिए होंगी तो कृपया निचे कमेंट करे। अगर आपको और भी कुछ इसके बारेमे पता हो तो आपके सुझाव कमेंट करिये जल्दही उन्हें भी पब्लिश किया जायेगा। 

धन्यवाद !

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...