YouTube

Sunday 28 March 2021

बंदी को छोड़कर एक मां का आदर किया नेपोलियन ने

 नेपोलियन के आदेशानुसार फ्रांसीसी सेना ने सभी ब्रिटिश जहाजों को पकड़ रखा था। उन्हीं जहाजों के बंदी नाविकों में एक नाविक लेनार्ड था, जो सत्रह वर्ष का था। दूसरे दिन इंग्लैंड से आया एक और लड़का पकड़ा गया। जब उसे लेनार्ड वाली जेल में बंद किया गया, तब उसने लेनार्ड को एक पत्र दिया, जिसमें लिखा था - “मां बहुत बीमार है। उसकी आखिरी तमन्ना तुम्हें देखनें की है। लेनार्ड तड़प उठा। उंसी रात वह जेल के सींखचे तोड़कर भाग निकला, किंतु थोड़ी दूर जाने पर ही पकड़ा गया। इस बार उसके पैरों में बेड़ियां डाल दी गईं, किंतु इस बार उसने जोर लगाकर बेड़ियां भी काट डालीं। वह फिर भागा और फिर पकड़ा गया। लेनार्ड तीसरी बार हिम्मत करके-फिर भागा, किंतु दुर्भाग्यवश पकड़ा गया। अगले ही दिन नेपोलियन जेल के दौरे पर 'आया। जेल अधिकारी ने नेपोलियन से लेनार्ड के बार-बार भागने की बात कही। नेपोलियन को उत्सुकता हुई। उसने लेनार्ड को बुलाकर पूछा - लड़के, ऐसी कौन-सी वजह है, जो तुंझे बार-बार भागने की हिम्मत बंधाती है? लेनार्ड-आंखों में आंसू भरकर बोला “श्रीमान, मेरी मां मर रही है, मरने से पहले वह मुझे देखना चाहती है।' नेपोलियन ने जेब से सोने का एक सिक्का निकालकर. लेनार्ड को दिया और जेल अधिकारी से बोला - इसे जाने दो। इसे. मां की ममता खींच रही है। मेरे जैसे सौ नेपोलियन भी इसे नहीं रोक पाएंगे। सार यह है कि मां का स्थान ईश्वर के समकक्ष है। ' उसे मान देना, ईश्वर का सम्मान करना है।

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...