Image Credit: Facebook
श्यामाश्याम चरण अति प्यारी हो
नंद नंदन श्याम सुंदर प्यारे
प्यारी श्री बृषभानु दुलारी हो
सुर नर मुनि सबहि या चरणन
निज हिर्दय माँहि धारी हो
चरण चाकरी करे तन मन सों
निकुंजनि सखियाँ सारी हो
नील बरन अरु गौर चरणनहि पै
रसिकन सर्वस्व बारी हो
दोउ परस्पर दोउन चरण ध्याबै
या माधुर्य पै बलिहारी हो
No comments:
Post a Comment