YouTube

Monday, 13 April 2020

बेटी की इज्जत करे


बेटी निकलती है तो कहते हो छोटे कपडे पहनकर मत जाओ
पर बेटेसे नहीं कहते हो की नजरो में गन्दगी मत लाओ
बेटी से कहती हो की कभी घर की इज्जत ख़राब मत करना
हर वक्त रखते हो नजर बेटी के फोन पर
पर ये भी तो देखो बेटा क्या करता है इंटरनेट पर
किसी लड़के से बात करते देख जो भाई हड़काता है।
वोही भाई अपनी गर्ल फ्रेंड के किस्से घर में हस हस कर सुनाता है।
बेटा अगर गर्ल फ्रेंड के साथ घूमे तो कहते है बेटा बड़ा हो गया है।
बेटी अपने दोस्त से भी बातें कर ले तो कहते हो बेशरम हो गयी, इसका दिमाग ख़राब हो गया है।
पहले शोषण घर से बंद करो तब शिकायत करना समाज से
हर बेटे से कहो की हर बेटी की इज्जत करे आज से

No comments:

Post a Comment

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...