YouTube

Wednesday, 11 November 2020

हिंदी राइम पुसी बिल्ली

पुसी आई करती मंजन,
 बोली कल मैं गई थी लंदन ।
मुझे था रानी ने  बुलवाया,
 मीठा मीठा दूध पिलाया।
 चूहा एक वह जो आया ,
मैंने उसको खूब हराया।

हिंदी राइम गिनती

1234 आज शनि है कल इतवार,
 5678 याद करूं मैं सारा पाठ।
इससे आगे 9 और 10 ,
पूरी हो गई गिनती बस।

हिंदी राइम वर्षा

वर्षा रानी अभी ना आना,
अभी है मौसम बड़ा सुहाना।
नहीं चलेगा कोई बहाना,
क्या है जल्दी फिर आ जाना।
ठंडी ठंडी चले हवा है,
देखो मुन्ना खेल रहा है।

हिंदी राइंस गाय

यह है देखो गाय हमारी,
भोली भाली प्यारी प्यारी।
मेरे आंगन में है रहते,
मीठा मीठा दूध है देती।
इसका दूध रोज पीता हूं,
इसलिए सुंदर लगता हूं ।

हिंदी राइम मेंढक

मेंढक
टर्र टर्र टर्र मेंढक टर्राया,
वर्षा का जब मौसम आया।
स्मृति में यह गीत सुनाता,
सर्दी में जाकर छुप जता,

हिंदी राइम गर्मी

गर्मी
गर्मी का जब मौसम आया,
 गर्मी गर्मी सब चिल्ला रहे।
  मुन्ना  जो जल से घबराए,
 चार बार और दिन में नहाए।

हिंदी राइम सवेरा

सवेरा
सुबह सवेरे से रखो जाओ,
मंजन करो नहाओ।
पूजा करके फिर कुछ खाओ,
हंसते-हंसते पढ़ने जाओ।

Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...