YouTube

Wednesday, 11 November 2020

हिंदी राइम आम

आम
देखो कितना आम रसीला,
छिलका इसका पीला पीला।
लगता कितना ताजा है,
 आम फलों का राजा है।

हिंदी राइम मुर्गा

मुर्गा
मुर्गा बाग लगाता है,
सबको सुबह जगाता है।
अकड़ अकड़ कर चलता है,
बिल्ली से वह डरता है।

हिंदी राइम तोता

तोता
मैंने तोता पाला है,
 कितना भोला भाला है।
पिंजरे में वह रहता है,
मिट्ठू मिट्ठू करता है।

हिंदी राइम पतंग

पतंग 
 मुन्ना लाया एक पतं,
उड़ती जो है डोर के संग ।
आसमान तक जाती है,
सबके दिल को भाती है।

हिंदी राइम गुड़िया

गुड़िया
गुड़िया मेरी प्यारी है,
सब गुड़िया से न्यारी है।
हर दम चुप-चुप रहती है,
किसी से कुछ ना कहती है।

हिंदी राइम्स चिड़िया

चिड़िया

चिड़िया चू चू करती है, 
पास जाओ डर जाती है।
दिन में दाना खाती है,
रात हुई सो जाती है।

Wednesday, 4 November 2020

जब गणेश शंकर विद्यार्थी ने दिखाई व्यक्तित्व उदारता

को कोई ट्रेन डकैती कामों के एक अभियुक्त थे ठाकुर रेशम सी है। अन्य अभियुक्तों के साथ उन्हें भी मृत्युदंड मिला। ठाकुर रोशन सिंह देश भक्ति। उन्हें मौत की सजा सुनकर रंच मात्र भी चिंता या कष्ट नहीं हुआ उनके परिवार में पत्नी बच्चे सभी थे किंतु वह इन सबसे ऊपर देश को मानते थे इसलिए वे हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए उनकी मृत्यु के 2 वर्ष बाद उनकी पत्नी को अपने युवा बेटी की शादी की चिंता हुई। उन्होंने काफी प्रयास किए। अनेक लड़के देखे काफी प्रयास के बाद एक जगह बात पक्की हुई। लड़के वालों ने भी हां कर दी किंतु उस इलाके के दरोगा ने उन्हें जाकर धमकाया कि एक क्रांतिकारी की लड़की से शादी करना राजद्रोह समझा जाएगा और तुम सभी पर मुकदमा चलेगा सजा होगी। लड़के वाले भयभीत हो गए और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। जब एक अखबार के संपादक को यह बात पता चली तो वह 15 मील पैदल चलकर रेशम सी ह के गांव आया और दरोगे की खूब लानत मलामत की। आखिरकार दरोगे ने क्षमा मांगी और लड़की के विवाह का खर्च उठाने के लिए भी तैयार हो गया। कन्यादान के समय जब लड़की के पिता का प्रश्न उठा तो उसी संपादक ने आगे बढ़कर कहा कि रेशन सिह के ना होने पर मैं लड़की का पिता हूं। कन्यादान मैं करूंगा। सर्वोदय संपादक थे स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी। दरअसल सभी प्रकार के विवश लोगों की सहायता करना व्यक्तित्व की उदारता दर्शाता है। ऐसे लोग प्रणम्य व अनुकरणीय होते हैं।                                                                                                                         

















Strategic Alliances

  Strategic Alliances -  For any achievement gone need the right person on your team.  Sugriv was very keen on this. Very first Sugriva was ...